चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज अमेरिका में हैं और अमेरिकी सेना के सबसे आधुनिक और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को लेकर बड़ा सुरक्षा संकट खड़ा हो गया है. ऑस्ट्रेलिया से मरम्मत के लिए अमेरिका भेजे जा रहे इस स्टील्थ विमान के बेहद सीक्रेट सेंसटिव पार्ट रास्ते में रहस्यमय तरीके से भटककर हांगकांग पहुंच गए. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब इन पुर्जों को चीन ने अपने कब्जे में ले लिया है. इस गंभीर लापरवाही के सामने आने के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन और ऑस्ट्रेलियाई सरकार में खलबली मच गई और दोनों ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि एफ-35 जेट के पुर्जे हांगकांग में कैसे पहुंचे. इन पुर्जों में कॉकपिट कैनोपी और हथियार बे डोर शामिल थे.
यह भी पढ़ें: बॉम्बर की गर्जना से चौंके डोनाल्ड ट्रंप, बगल में शांत खड़े रहे जिनपिंग; VIDEO हुआ वायरल
हांगकांग कैसे पहुंचा कार्गो?
मई के महीने में ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना के बेड़े में शामिल F-35 विमानों के कुछ खराब पार्ट्स को मरम्मत के लिए अमेरिका भेजा जाना था. इस ट्रांसपोर्टेशन का जिम्मा मशहूर कमर्शियल शिपिंग कंपनी UPS को दिया गया था. विमान बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मार्टिन पूरी सप्लाई चेन का प्रबंधन करती है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया से वॉशिंगटन जाने के बजाय यह शिपमेंट गलती से चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग पहुंच गया. चार महीने बीत जाने के बाद भी यह साफ नहीं हो सका है कि यह रूट कैसे बदला.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मई में शिपिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी यूपीएस को मरम्मत के लिए एफ-35 के पुर्जे अमेरिका भेजने का काम सौंपा गया था. आंकड़ों से पता चला कि यह खेप अमेरिका जाते समय दक्षिण कोरिया में रुक गई थी और वहां से इसे रहस्यमय तरीके से हांगकांग भेज दिया गया. ब्लूमबर्ग ने बताया कि चीनी सरकार ने बाद में पुर्जों पर कब्जा कर लिया और अभी तक उन्हें वापस नहीं किया है.
अमेरिका की चिंता क्यों बढ़ी?
दुनिया इस बात से भलीभांति परिचित है कि हांगकांग में चीन का कितना प्रभाव है. जब्त किए गए सामान में कॉकपिट कैनोपी और वेपन्स बे का दरवाजा शामिल बताया जा रहा है. इन दोनों ही हिस्सों पर खास रडार-एब्जॉर्बिंग कोटिंग होती है, जो इस फाइटर जेट को दुश्मनों के रडार से छिपाकर ‘स्टील्थ’ बनाती है. इस तकनीक को विकसित करने में अमेरिका को दशकों का समय लगा है. अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञों को डर है कि चीन इन पार्ट्स की रिवर्स-इंजीनियरिंग करके अपने स्टील्थ जेट्स (J-20 और J-35) को और घातक बना सकता है या फिर F-35 को रडार पर पकड़ने का तोड़ निकाल सकता है.
पेंटागन और ऑस्ट्रेलिया ने शुरू की जांच
पेंटागन ने माना है कि F-35 के पार्ट्स की शिपमेंट को लेकर गड़बड़ी हुई है और सामान को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने पुष्टि की है कि पुर्जे हांगकांग में हैं, हालांकि उन्होंने इसे अति-संवेदनशील मानने से इनकार किया है. चीन का कहना है कि उसे ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है, हाल के वर्षों में चीन ने कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनों के माध्यम से हांगकांग पर पकड़ मजबूत कर ली है, लेकिन हांगकांग पर बीजिंग के कड़े नियंत्रण को देखते हुए अमेरिका की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
यह भी पढ़ें: ‘पुतिन को युद्ध में आपको घसीटने न दें…’, जेलेंस्की की भारत समेत 47 देशों को चेतावनी, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
5 mins agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
8 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
8 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
10 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
12 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
14 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
16 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
16 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines