US Economy: अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। यूएस इकोनॉमी तीसरी तिमाही में 4.9 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ी, जो 2021 के बाद से सबसे मजबूत गति है। इसका आकलन परिवारों, व्यवसायों और सरकार द्वारा खर्च में तेजी आने से लगाया जा रहा है। यहां तक कि तेजी से बढ़ती उधार लागत के बावजूद आंकड़ों में उछाल देखा गया है। इसे उम्मीद से ज्यादा माना जा रहा है।
जारी किए गए ताजा आंकड़े
ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस की ओर से इसके ताजा आंकड़े गुरुवार को जारी किए गए। नए सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई-सितंबर के बीच सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि हुई। कहा जा रहा है कि अर्थव्यवस्था में यह उछाल नौकरियों की बढ़ती संख्या और महामारी के दौरान अतिरिक्त बचत का परिणाम है। इसने लोगों के लिए मुद्रास्फीति और बढ़ती ब्याज दरों के बावजूद खर्च करना संभव बना दिया। जुलाई और सितंबर के बीच 214,000 नई नौकरियों सहित सरकारी नियुक्तियों ने भी इसमें इजाफा किया।
व्यवसायों और संघीय सरकार ने खर्च करना जारी रखा
केपीएमजी के मुख्य अर्थशास्त्री डायने स्वोंक ने कहा- “हमने 1980 के दशक के बाद से फेडरल रिजर्व की ओर से सबसे एग्रेसिव क्रेडिट देखा है। अर्थव्यवस्था में तेजी आ रही है। हालांकि हमने यह कम आंका कि उपभोक्ता कितना खर्च कर सकते हैं।” जानकारों के अनुसार, इस दौरान व्यवसायों और संघीय सरकार ने भी खर्च करना जारी रखा, हालांकि कम हो रहे नॉन रेजिडेंशियल इंवेस्टमेंट के कारण जीडीपी में थोड़ी गिरावट आई। कुल मिलाकर, जीडीपी में लेटेस्ट ग्रोथ पिछली तिमाही की वार्षिक वृद्धि दर 2.1 प्रतिशत से दोगुने से भी अधिक है।
ये भी पढ़ें: Baap Of Chart पर एक्शन के बाद बंद हुईं 6 लाख फेक वेबसाइट, क्या कहता है SEBI का नियम?
साल के अंत में धीमी होने की संभावना
अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इस साल के अंत में आर्थिक विकास में तेजी धीमी होने की संभावना है, क्योंकि महामारी के दौर की बचत खत्म हो गई है। लाखों परिवारों ने एजुकेशन लोन का भुगतान फिर से शुरू कर दिया है। सरकारी शटडाउन की आशंकाएं, एक्टर्स और ऑटोकर्मियों की चल रही हड़तालें और यूक्रेन और गाजा में बिगड़ते युद्ध भी अनिश्चितता को बढ़ा रहे हैं। मूडीज एनालिटिक्स के मुख्य अर्थशास्त्री मार्क जांडी ने कहा, “अमेरिकी उपभोक्ता बहुत मुश्किल से लड़ रहा है और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा रहा है, लेकिन मुझे शेष वर्ष में बहुत धीमी वृद्धि की उम्मीद है।”
ये भी पढ़ें: Microsoft, Amazon से पीछे हुआ Google, कंपनी के शेयर हुए धराशाई!
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 hr agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
3 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
4 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
7 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
8 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
8 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
18 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines