'पूरा देश उड़ा देंगे, धरती से मिटा देंगे नामो-निशान…', ईरान की वार्निंग के बाद डोनाल्ड ट्रंप की नई धमकी

ईरान में दिसंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान मरने वालों की संख्या कम से कम 4,519 तक पहुंच गई है. वहीं, 26,300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Donald-Trump

ट्रंप ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान यह धमकी दी है.

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच तेहरान को नई और कड़ी चेतावनी दी है. एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने ईरान को आगाह किया कि अगर शांति बहाल नहीं हुई, तो ‘पूरा देश उड़ा दिया जाएगा.’ कुछ दिन पहले ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया था.

ट्रंप ने कहा, ‘…अगर कुछ भी होता है, तो पूरा देश उड़ा दिया जाएगा. हम उन्हें धरती के नक्शे से मिटा देंगे.’

विज्ञापन

ईरान ने ट्रंप को चेताया

ईरान ने मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अमेरिका ने अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ कोई भी कार्रवाई की, तो तेहरान ‘उनकी दुनिया में आग लगा देगा.’ एपी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता जनरल अबोलफजल शेकारची ने कहा था, ‘ट्रंप जानते हैं कि अगर हमारे नेता की ओर कोई भी हाथ बढ़ा, तो हम न केवल उस हाथ को काट देंगे, बल्कि उनकी पूरी दुनिया को आग के हवाले कर देंगे.’

ईरान की यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के बाद आई थी, जिसमें उन्होंने खामेनेई को ‘एक बीमार व्यक्ति’ कहा था जिसे अपना देश ठीक से चलाना चाहिए और लोगों की हत्या बंद करनी चाहिए.

विज्ञापन

ईरान में तबाही का मंजर

ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान मरने वालों की संख्या कम से कम 4,519 तक पहुंच गई है. मानवाधिकार एजेंसी के अनुसार, 26,300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दिसंबर के आखिरी हफ्ते में बढ़ती महंगाई और गिरती मुद्रा के कारण शुरू हुए इन प्रदर्शनों ने अब सत्ता परिवर्तन की मांग का रूप ले लिया है. ईरान सरकार ने इन प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका और इजरायल का हाथ होने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ