Cost of Surgery to Change Eyes Colour: प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने आई लड़की मोनालिसा खूब वायरल हुई थी, क्योंकि उसकी आंखें बेहद खूबसूरत थीं। उसकी नीली कांच जैसी आंखें देखने के लिए लोग स्पेशली उसके पास आते थे। उसके साथ फोटो क्लिक कराते और वीडियो बनाते थे। क्या आप भी उसके जैसी आंखें चाहते हैं?
क्या आप भी अपनी आंखों का रंग बदलवाना चाहते हैं तो अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहने वाले आंखों के विशेषज्ञ डॉ. ब्रायन बॉक्सर वाचलर इस ख्वाहिश को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए वे 10 रुपये चार्ज करते हैं। आंखों का रंग बदलने के लिए केराटोपिगमेंटेशन नामक कॉस्मेटिक सर्जरी की जाती है, जिसमें कॉर्निया में पिगमेंट का इंजेक्शन लगाकर आंख का रंग बदल दिया जाता है।
कलर इंजेक्ट करने से नेचुरल कलर ढक जाता है
डॉ. ब्रायन बॉक्सर वाचलर के TikTok पर 3.4 मिलियन और Instagram पर 319000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे लोगों की आंखों का रंग जिंदगीभर के लिए बदलने में माहिर हैं। वह हर बार सर्जरी करने से पहले और सर्जरी करने के बाद रिजल्ट के वीडियो शेयर करते हैं। अपने काम के पहले और बाद के परिणाम दिखाने वाले वीडियो शेयर करते हैं।
उन्होंने एक वीडियो शेयर करके कुछ लोग दिखाए, जिन्होंने अपनी आंखों का रंग उनसे बदलवाया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में सर्जरी के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि केराटोपिगमेंटेशन नामक कॉस्मेटिक सर्जरी करके कॉर्निया में पिगमेंट इंजेक्ट करते हैं, जिससे आंख का रंग बदला जाता है। सर्जरी से कॉर्निया हमेशा के लिए साफ से अपारदर्शी हो जाता है और आईरिस का नेचुरल कलर ढक जाता है।
एक आंख का रंग बदलने की फीस 5 लाख रुपये
डॉ. ब्रायन ने बताया कि सर्जरी में हर आंख के लिए लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगता है। सुन्न करके सर्जरी की जाती है, इसलिए दर्द नहीं होता, लेकिन यह कॉस्मेटिक सर्जरी सस्ती नहीं है। इसकी लागत प्रति आंख 6000 डॉलर (लगभग 5 लाख रुपये) है। कुल मिलाकर 12000 डॉलर (10 लाख रुपये) सर्जरी पर खर्च होंगे। सर्जरी बहुत सुरक्षित है।
आंखों की रोशनी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता। कभी-कभी खुजली हो सकती है, लेकिन यह अस्थायी है। कॉर्निया में एक गोलाकार सुरंग बनाने के लिए लेजर का इस्तेमाल किया जाता है। कॉर्निया के किनारों पर इंक इंजेक्ट करते हैं। रंग में बदलाव तुरंत होता है और इसे ठीक होने में सिर्फ एक दिन लगता है। हरा, नीला, गोल्ड, स्टील ग्रे और ऑलिव ग्रीन कोई भी रंग आंखों का करवाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
अमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड, रैली में नहीं लिया था हिस्सा
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
9 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
9 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines