स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलमार्ग में एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिखाई दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका के तीन अत्याधुनिक युद्धपोत (डिस्ट्रॉयर) हॉर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित तरीके से गुजर गए, जबकि इस दौरान उन पर ईरानी हमलावरों ने हमला किया. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई में ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया.
US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पोस्ट किया, ‘तीन वर्ल्ड क्लास अमेरिकी डिस्ट्रॉयर अभी-अभी, बहुत ही कामयाबी के साथ, गोलीबारी के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे. तीनों डिस्ट्रॉयर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान हुआ. वे कई छोटी नावों के साथ पूरी तरह से तबाह हो गए; इन नावों का इस्तेमाल उनकी पूरी तरह से खत्म हो चुकी नौसेना की जगह लेने के लिए किया जा रहा था. ये नावें तेजी से और पूरी तरह से समुद्र की गहराई में डूब गईं. हमारे डिस्ट्रॉयर पर मिसाइलें दागी गईं, जिन्हें आसानी से मार गिराया गया.
ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला
ट्रंप ने आगे कहा, इसी तरह, ड्रोन आए, और हवा में ही जलकर राख हो गए. वे बहुत ही खूबसूरती से समुद्र में जा गिरे, ठीक वैसे ही जैसे कोई तितली अपनी कब्र में गिरती है! कोई भी सामान्य देश इन डिस्ट्रॉयर को गुजरने देता, लेकिन ईरान कोई सामान्य देश नहीं है. उनका नेतृत्व पागलों के हाथों में है, और अगर उन्हें कभी परमाणु हथियार इस्तेमाल करने का मौका मिला, तो वे बिना किसी हिचकिचाहट के ऐसा कर देंगे — लेकिन उन्हें यह मौका कभी नहीं मिलेगा; और, ठीक वैसे ही जैसे हमने आज उन्हें फिर से मार गिराया, भविष्य में हम उन्हें और भी जोरदार तरीके से, और भी ज़्यादा हिंसक तरीके से मार गिराएंगे — अगर वे जल्द से जल्द अपना समझौता (Deal) साइन नहीं करते हैं! हमारे तीनों डिस्ट्रॉयर, अपने शानदार क्रू के साथ, अब हमारी नौसैनिक घेराबंदी (Naval Blockade) में फिर से शामिल हो जाएंगे — जो सचमुच ‘स्टील की दीवार’ (Wall of Steel) है.’
हर मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया
ईरान के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘बातचीत अच्छी चल रही है… वे इस पर मुझसे कहीं ज्यादा दस्तखत करना चाहते हैं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘वे 2 मिनट में ही तबाह हो गए. उनके टैंकर उड़ा दिए गए… हर मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया गया और लोगों पर गोलियां चलाई गईं, जो अब हमारे बीच नहीं हैं.’
स्टील की दीवार की घेरेबंदी करेगी अमेरिकी नेवी
उन्होंने कहा कि अमेरिकी युद्धपोत अब फिर से उस नौसैनिक घेराबंदी का हिस्सा बनेंगे, जिसे उन्होंने ‘स्टील की दीवार’ बताया. हालांकि, ट्रंप के इन दावों पर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन इस बयान ने मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ा दिया है, खासकर ऐसे समय में जब हॉर्मुज स्ट्रेट पहले से ही वैश्विक तेल सप्लाई और सैन्य गतिविधियों का सबसे संवेदनशील इलाका बना हुआ है.
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
3 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
3 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
6 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
7 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
7 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
19 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines