अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर लगाए गए टैरिफ के बाद चीन ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर टैरिफ को 125% से बढ़ाकर 145 % कर दिया तो चीन ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इसे 84 फीसदी से बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया। यह अतिरिक्त टैरिफ 12 अप्रैल यानी शनिवार से लागू होगा। ऐसे में दुनिया की दो सबड़ी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ ट्र्रेड वॉर लगातार बढ़ता जा रहा है।
‘हम आखिरी दम तक लड़ेंगे’
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के वित्त मंत्रालय ने कहा कि अगर अमेरिका चीन के हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने पर अड़ा रहेगा, तो चीन पूरी ताकत से जवाबी कदम उठाएगा और अंत तक लड़ेगा।’ चीन के वित्त मंत्रालय ने बताया कि 12 अप्रैल से चीन में अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ 84 फीसदी से बढ़कर 125 फीसदी हो जाएगा। इस संबंध में जारी बयान में कहा गया कि अगर अमेरिका इसी तरह चीन के हितों को कुचलता रहा तो हम आखिरी दम तक लड़ेंगे। चीन का यह फैसला ट्रंप के उस आदेश के बाद आया है, जिसमें अमेरिका ने चीन के उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 145 फीसदी कर दिया था।
‘शी जिनपिंग ने तोड़ी चुप्पी’
वहीं, बढ़ते टैरिफ के बीच आखिरकार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने पहले ऑफिशियल बयान में कहा कि ‘चीन किसी से नहीं डरता’। बीजिंग में स्पेन के प्रधनामंत्री पेड्रो सांचेज से जिनपिंग ने कहा कि ‘चीन न कभी किसी के दान पर जिया है और न ही किसी के दबाव से डरता है। चाहे दुनिया कितना भी बदल जाए, चीन अपनी राह पर अडिग रहेगा। इस ट्रेड वॉर में जीत किसी की नहीं होगी। दुनिया के खिलाफ जाने से आप खुद ही अलग-थलग पड़ जाएंगे।’ शी जिनपिंग ने कहा कि पिछले 70 सालों में चीन की तरक्की सिर्फ किसी संयोग का नतीजा नहीं है, बल्कि कड़ी मेहनत और आत्मनिर्भरता से मिली है। स्पेन के प्रधानमंत्री शुक्रवार को चीन के दौरे पर पहुंचे। जिनपिंग का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, वाशिंगटन के साथ तनाव बढ़ने के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यूरोपीय यूनियन से आग्रह किया है कि वह बीजिंग के साथ मिलकर ट्रंप की ‘एकतरफा धमकाने वाली’ नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़े।
‘ज्यादा टैक्स लगाना एक नंबर का खेल बन गया है’
चीन की वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिकी सामान पर टैरिफ बढ़ाने की बात कही है। प्रवक्ता ने कहा, ‘अमरीका की तरफ चीन पर लगातार बहुत ज्यादा टैक्स लगाना सिर्फ एक नंबर का खेल बन गया है। इसका कोई आर्थिक मतलब नहीं है। इससे सिर्फ अमरीका का ये तरीका दिखता है कि वो टैक्स को डराने-धमकाने के लिए हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। अगर अमरीका टैक्स के साथ ये नंबर का खेल जारी रखता है, तो चीन इसमें शामिल नहीं होगा। लेकिन, अगर अमरीका चीन के हितों को नुकसान पहुंचाता रहा, तो चीन जवाबी कार्रवाई करेगा और अंत तक लड़ेगा।’
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
3 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
10 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
10 hrs agoLIVE: दार्जिलिंग में सैनिकों के साथ 'बड़ा खाना' में शामिल हुए रक्षा मंत्री
13 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
13 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
13 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
14 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines