World News in Hindi: अमेरिका की एक छात्रा की कतर एयरवेज के सीईओ ने ऐसी मदद की, जिसकी अब तारीफें हो रही हैं। ये छात्रा एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसी हुई थी। 20 वर्षीय छात्रा का नाम जूलिया जारोस्लावस्की है, जो मूल रूप से यूएस के शिकागो की रहने वाली है। इस छात्रा को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से यूएस लौटते समय परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के अनुसार कतर के दोहा से उड़ान को लेकर छात्रा को भरोसा था कि वह आराम से शिकागो पहुंच जाएगी। ईमेल के माध्यम से छात्रा ने बताया कि एयरलाइन कर्मियों ने उसे आश्वस्त किया था कि यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं आएगी। दोहा से शिकागो की फ्लाइट में उस समय काफी सीटें उपलब्ध थीं। लेकिन बोर्डिंग के अंत में उसे चौंकाने वाली जानकारी क्रू मेंबर्स ने दी।
क्रू मेंबर्स ने एकदम दी चौंकाने वाली जानकारी
क्रू मेंबर्स ने कहा कि फ्लाइट में अब सीट खाली नहीं है। दिन के बाकी समय में भी कोई उड़ान शिकागो के लिए नहीं थी। जूलिया के अनुसार वह पूरी तरह से थक चुकी थी। खुद को वह निराश महसूस करने लगी और आंसू निकल आए। इसके बाद उसने वैकल्पिक उड़ानों की तलाश शुरू की। लेकिन पता लगा कि दोहा से शिकागो के लिए सभी उड़ानें फुल हो चुकी हैं। कोई ऐसी फ्लाइट नहीं है, जिसमें सीट खाली हो। इसके चलते छात्रा को एक रात दोहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बितानी पड़ी। वहीं, भूख लगने के चलते वह एयरपोर्ट पर एक कॉफी शॉप में गई थी। वहां खाने का ऑर्डर दिया था। लेकिन अनजाने में वह एक शख्स से सिर्फ एक सीट दूर बैठ गई। जो उसकी ओर मुंह करके खड़ा था।
यह भी पढ़ें:17 अक्टूबर को हरियाणा के CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
वह रोना तो बंद कर चुकी थी, लेकिन अभी भी चेहरे पर परेशानी साफ देखी जा सकती थी। तभी उस शख्स ने पूछा कि क्या सब कुछ ठीक है? छात्रा ने अपनी आपबीती बताई। छात्रा ने उस शख्स से कहा कि वह ठीक है। लेकिन यह सुबह उसके लिए बेहद कठिन रही है। हैरानी की बात है कि जो शख्स उससे बात कर रहा था, वह कतर एयरवेज के सीईओ निकले। जो काफी दयालु थे। उन्होंने खुद का परिचय कतर एयरवेज के सीईओ बदर मोहम्मद अल मीर के तौर पर दिया। उन्होंने जूलिया की पूरी बात सुनी और कहा कि आप कतर एयरवेज के बिजनेस लाउंज में आराम कर सकती हैं। मैं आपको बिजनेस क्लास में विजिट करने का ऑफर दे रहा हूं।
बिजनेस लाउंज में मिलीं सुविधाएं
कॉलेज स्टूडेंट के अनुसार छात्रा को बिजनेस लाउंज में ले जाया गया। जहां छात्रा को आराम करने, नहाने और खाने-पीने की सभी सुविधाएं मिलीं। कुछ ही क्षणों में उसकी सारी दिक्कतें दूर हो गईं। सीईओ ने मानवता की मिसाल पेश की। जूलिया ने न्यूयॉर्क शहर के जेएफके हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद अपनी यात्रा को शानदार बताया। जूलिया ने कहा कि फ्लाइट न मिलने पर वह सोई भी नहीं थी। लेकिन सीईओ ने उनकी मदद की। उस रात शिकागो के लिए कोई कनेक्टिंग फ्लाइट नहीं थी। पूरी रात एयरपोर्ट के ऊपर जागकर काटनी पड़ी। इसके बाद अगली सुबह शिकागो के लिए फ्लाइट मिलने से पहले कुछ राहत मिली। मेरी यात्रा उम्मीद से बहुत लंबी हो गई, लेकिन इस यात्रा को मैं हमेशा याद रखूंगी। सोशल मीडिया पर कतर एयरवेज के सीईओ की लोग तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Google में कैसे मिलती है एंट्री लेवल जॉब्स? सुंदर पिचाई ने Tech आवेदकों को दी ये सलाह
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
7 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
8 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
9 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
18 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
18 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
22 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
23 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
23 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines