अमेरिकी कंजर्वेटिव नेता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले चार्ली किर्क के हत्यारे को पकड़ लिए जाने का दावा किया गया है. इस हत्याकांड ने पूरे अमेरिका को झकझोर दिया है क्योंकि यूटा के ओरेम स्थित यूटा वैली विश्वविद्यालय में सैकड़ों लोगों के बीच उस वक्त चार्ली को गोली मारी गई, जब वह लोगों से बातचीत कर रहे थे.
पकड़ा गया चार्ली का हत्यारा
एफबीआई द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने कहा कि हमने उसे पकड़ लिया है. उन्होंने बताया कि टायलर रॉबिन्सन के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और बताया कि रॉबिन्सन ने आरोप स्वीकार कर लिया है कि यह अपराध उसने ही किया है. 22 साल के संदिग्ध का नाम टायलर रॉबिन्सन है. एफबीआई की तरफ से उसकी फोटो जारी की गई है.
पहले एफबीआई की तरफ से फोटो जारी की गई थी और उसका सुराग देने वाले को 88 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई थी. बुधवार को चार्ली किर्क यूटा वैली विश्वविद्यालय (यूवीयू) में एक कार्यक्रम में देश में हो रही हिंसा पर अपने विचार रख रहे थे. इस दौरान अचानक उन्हें किसी ने गोली मार दी. गोली किर्क के गर्दन पर लगी थी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. चार्ली किर्क अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काफी करीब थे. उनके चुनाव में उन्होंने खासकर युवाओं में ट्रंप को लेकर विश्वास पैदा करने का काम किया.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार सुबह ही कहा था कि हम पूरी तरह से निश्चित हैं कि वह हमारे पास है।घटना के बाद एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक व्यक्ति इमारत की छत पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है, ये वही इमारत थी जहां से गोलीबारी शुरू हुई थी.
यह भी पढ़ें: क्या है SCO बैंक, क्या अमेरिकी दबदबे को देगा टक्कर? जानें कैसे करेगा काम
इसके बाद सड़क के उस पार,छोटे से जंगली इलाके में चला गया था और इसी जगह से एक राइफल बरामद की गई थी. माना जा रहा है कि गोलीबारी में इसी का इस्तेमाल किया गया था। सामने आए वीडियो में शख्स को बेसबॉल कैप और धूप के चश्मा पहने देखा गया था. जांचकर्ताओं के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति अपनी कॉलेज-आयु की उपस्थिति के कारण परिसर की भीड़ में घुल-मिल गया था.
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
7 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines