Charlie Kirk Murder Update: दुनिया की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क के हत्यारोपी को दबोच लिया है. एजेंसी को हत्या के बाद 36 घंटे के अंदर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली. आरोपी का नाम टेलर रॉबिन्सन है, जो सिर्फ 22 साल का है. यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने रॉबिन्सन की गिरफ्तारी की पुष्टि की और FBI डायरेक्टर काश पटेल ने गिरफ्तारी के बारे में विस्तार से मीडिया को ब्रीफ किया.
CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
FBI डायरेक्टर काश पटेल ने बताया कि यूटा काउंटी के अटॉर्नी जेफरी ग्रे ने चार्ली किर्क की हत्या के आरोप दक्षिणी यूटा निवासी टेलर रॉबिन्सन पर लगाए हैं. टेलर को रात करीब 10 बजे पकड़ा गया। उसे सबसे पहले CCTV फुटेज में वारदातस्थल से भागते हुए देखा गया था. वह कैंपस की छत से कूदकर कार पार्किंग के रास्ते फरार हुआ था. फुटेज से उसकी पहचान करने के बाद स्कैच जारी किए तो उसके रूममेट ने उसके बारे में सुराग दिया. रॉबिन्सन द्वारा डिस्कॉर्ड पर भेजे गए मैसेज दिखाए.
रूममेट को भेजे मैसेज से मिला सुराग
काश पटेल ने बताया कि जांच में पता चला कि रॉबिन्सन की एक हथेली का निशान है. जंगल में उसने एक राइफल छिपाई थी और छत से कूदते समय उसके जूतों के तलवों की छाप से उसकी पहचान हुई. हत्या आरोपी रॉबिन्सन ने अपने रूममेट को डिस्कॉर्ड पर मैसेजभ भेजा था कि उसने झाड़ियों में एक राइफल छिपाकर रखी हुई है, जो एक तौलिये में लिपटी हुई है. राइफल को बरामद करके उस पर उंगलियों के निशान से भी रॉबिन्सन की शिनाख्त हुई और फिर से गिरफ्तार कर लिया गया.
परिवार ने ऐसे की पुलिस की मदद
काश पटेल ने बताया कि टेलर रॉबिन्सन की गिरफ्तारी में उसके परिवार ने भी काफी मदद की. परिवार ने वाशिंगटन काउंटी शेरिफ कार्यालय को रॉबिन्सन के कबूलनामे के बारे में बताया था. काउंटी शेरिफ से जानकारी मिलने के बाद जब FBI की टीम रॉबिन्सन के घर पहुंची और उसके परिवार से पूछताछ की तो पिता ने बताया कि रॉबिन्सन रात को घर आया. उसने खाने की टेबल पर परिवार के सामने चार्ली किर्क की हत्या कबूल की, लेकिन जब उन्होंने उसे सरेंडर करने को कहा तो वह खुद को जान से मारने की धमकी देने लगा. रॉबिन्सन ने परिवार को बताया था कि चार्ली किर्क यूटा एक डिबेट प्रोग्राम में जा रहा है, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि रॉबिन्सन ऐसा कुछ करेगा.
संबंधित खबरें
जॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
2 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
4 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
6 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
9 hrs agoLIVE: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
13 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
15 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines