हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मीट खाने से हो रही भयंकर बीमारी, इस देश के 12 राज्यों में हड़कंप; जानें कितनी मौतें-कितने बीमार?

US CDC Advisory Latest Update: यूएस सीडीसी ने अपने लोगों के लिए मीट खाने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोगों को चेताया गया है कि मीट में लिस्टेरिया बैक्टीरिया पाया गया है। जिससे फूड पॉइजनिंग के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अमेरिका के कई राज्यों में इसका खौफ दिख रहा है। वहीं, कई लोग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं।

विज्ञापन
Raw Soft Meat-Photo NBC

US CDC Advisory Latest Update: यूएस सीडीसी ने लोगों को लिस्टेरिया प्रकोप की जांच के दौरान डेली मीट (कच्चा या मुलायम) खाने से बचने की सलाह दी है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार अभी लिस्टेरिया बैक्टीरिया को लेकर जांच चल रही है। इस बैक्टीरिया के कारण फूड पॉइजनिंग के मामले में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। 12 राज्यों में खास तौर पर अलर्ट जारी किया गया है। वहां अधिक मामले सामने आ रहे हैं। दो लोगों की मौत भी इस बैक्टीरिया के कारण हो चुकी है। अभी तक 28 लोग इस बैक्टीरिया के कारण बीमार होने पर अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। खास तौर पर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इस मीट से बचाव की सलाह दी गई है।

कटा हुआ कच्चा मीट खाने से करें परहेज

सीडीसी के अनुसार वे कटा हुआ डेली मीट खाने से बचें। इसे घर पर दोबारा गर्म करके ही खाएं। जो लोग घर पर बीमार होकर ठीक हो चुके हैं। उनको दोबारा अस्पताल आकर दिखाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस बैक्टीरिया का दोबारा सक्रंमण आसानी से नहीं होता। जहां पहले बैक्टीरिया के फैलने की सूचना मिली थी, उन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि विभाग को आशंका है कि वहां ये बीमारी फिर फैल सकती है। एक रिपोर्ट में न्यूयॉर्क का जिक्र किया गया है, जहां सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों ने यहां 89 ऐसे मरीजों की पुष्टि की, जो डेली मांस (कटा हुआ) खाते हैं। हैम, डेली-स्लाइस टर्की, लिवरवुर्स्ट में ऐसे मामले अधिक सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें:438 दिन समुद्र में फंसा रहा, जीने के लिए पिया पक्षियों और कछुओं का खून; अविश्वसनीय है इस नाविक की कहानी

विज्ञापन

पता लगा है कि अधिकतर लोगों ने मांस सुपरमार्केट और किरानों की दुकानों से खरीदा था। 29 जुलाई से लेकर 5 जुलाई तक जो नमूने लिए गए थे, उनमें बैक्टीरिया मिला था, जो मांस खाने के कारण फैला। ये नहीं पता लग सका है कि कौन से डेली मीट में यह वायरस तेजी से फैलता है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि अगर बुखार, थकान और मांसपेशियों में दर्द महसूस हो तो तुरंत अस्पताल आएं। गर्दन में अकड़न, संतुलन की कमी या ऐंठन हो तो भी नजरअंदाज न करें। ये लक्षण दूषित भोजन खाने के तुरंत बाद या 10 सप्ताह तक दिख सकते हैं।

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को खास सलाह

बैक्टीरिया को रोकने के लिए अधिक पानी पीना जरूरी है। अगर आशंका लगे तो ब्लड, यूरिन सैंपल देने के साथ ही रीढ़ की हड्डी का परीक्षण जरूर करवाएं। डॉक्टरों के अनुसार लिस्टेरिया 65 साल से अधिक और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए खतरनाक है। अभी किस ब्रांड के मीट में ये बैक्टीरिया मिला है? यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। बीन डिप्स, दूध, पैकेज्ड सलाद, मशरूम, आइसक्रीम से भी यह बैक्टीरिया फैल सकता है। पहले भी इसी आशंका के चलते कई उत्पादों को बाजार से वापस मंगवाया जा चुका है। जो दुकानदार फ्रिज में डेली मीट के अलावा दूसरे उत्पाद रखते हैं। उनको सेनिटाइज करने की सलाह सीडीसी ने दी है। रेफ्रिजरेशन से यह बैक्टीरिया नहीं मरता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:आखिर इतनी लंबी क्यों होती है जिराफ की गर्दन? वैज्ञानिकों ने सुलझा लिया रहस्य; आप भी जानिए

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola