अमेरिका युद्धपोतों से आए दिन वेनेजुएला को घेर रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने डिफेंस के लिए बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना की गोल्डन फ्लीट में ट्रंप क्लास युद्धपोतों को शामिल करने का ऐलान किया है। ट्रंप ने दावा किया ये युद्धपोत अब तक दुनिया का सबसे बड़ा युद्धपोतों का बेड़ा होगा। अमेरिका 20 से 25 ऐसे जहाजों को बनाएगा, जो अमेरिका के मौजूदा युद्धपोतों की तुलना में 100 गुना अधिक शक्तिशाली होंगे।
दुनिया के अब तक के सबसे बड़े युद्धपोतों की घोषणा करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कुल 20 से 25 ऐसे जहाजों का निर्माण करेगा, जो अमेरिका के मौजूदा युद्धपोतों की तुलना में 100 गुना अधिक शक्तिशाली होंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि हम एक स्वर्णिम बेड़ा बनाने जा रहे हैं। हम अमेरिकी नौसेना के लिए जहाजों का निर्माण कर रहे हैं। हमें जहाजों की सख्त जरूरत थी क्योंकि उनमें से कुछ पुराने, जर्जर और अप्रचलित हो गए थे। कमांडर इन चीफ के रूप में, मैंने नौसेना के लिए एक योजना को मंजूरी दी है जिसके तहत अब तक के सबसे बड़े और बिल्कुल नए युद्धपोतों का निर्माण शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप का ये कैसा ‘अमेरिका फर्स्ट’ दांव? 30 देशों से वापस बुलाए अपने 30 भरोसेमंद अमेरिकी राजदूत
ट्रंप ने कहा कि ये 100 गुना अधिक शक्तिशाली और बलवान होंगे। इन पर लंबे समय से विचार चल रहा था और इसकी शुरुआत मेरे पहले कार्यकाल में मेरे साथ हुई थी। ये दुनिया के सर्वश्रेष्ठ, सबसे तेज और सबसे बड़े जहाज हैं। उन्होंने कहा कि 30,000 से 40,000 टन वजनी युद्धपोत “सबसे घातक” युद्धपोत होंगे और मिसाइलों के साथ-साथ परमाणु हथियार और बंदूकें भी ले जाएंगे।
ट्रंप ने इतिहास की बात करते हुए कहा कि हमने 1994 के बाद से कोई युद्धपोत नहीं बनाया है। हम द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जहाज बनाते थे, लेकिन अब हम जहाज नहीं बनाते। ये अत्याधुनिक जहाज दुनिया के सबसे घातक सतही युद्धपोतों में से होंगे। इनमें से प्रत्येक विश्व के इतिहास का सबसे बड़ा युद्धपोत होगा। हम दस की बात कर रहे हैं, लेकिन हम दो से शुरुआत करेंगे, और अंततः हमें लगता है कि इनकी संख्या 20 से 25 के बीच होगी। इन युद्धपोतों में कई मिसाइलें और तोपें भी हैं, और कई मायनों में, तोपें बहुत कम लागत में ही अपना काम कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: जेफरी एपस्टीन की गायब हुई 16 फाइलें फिर हुईं अपलोड, ट्रंप सरकार ने बताई हटाने की वजह
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
5 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
5 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
7 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
9 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
10 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
12 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
15 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
15 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
15 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines