Venezuela US Attack Inside Story: वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला करना और वेनेजुएला को इस तरह घर में घुसकर जलील करते हुए गिरफ्तार करके जबरन अमेरिका ले आना सही है या गलत? क्या अमेरिका को इस तरह किसी देश पर हमला करने का अधिकार है? क्या इस तरह किसी देश के राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने का अधिकार है? इस पर अंतरराष्ट्रीय कानून क्या कहता है? अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप ने घटनाक्रम पर क्या सफाई दी है? आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं…
अमेरिका ने ऐसे चलाया ऑपरेशन
अमेरिका मादुरो को नार्को टेररिस्ट कहता है और उस पर अमेरिका में कोकीन की तस्करी करने का आरोप लगाया है. चेतावनी देने के बावजूद मादुरो नहीं माना तो अमेरिका ने उसे सत्ता से हटाने के लिए वेनेजुएला के खिलाफ एब्सोल्यूट रिजॉल्व ऑपरेशन चलाया. F-18, F-22, F-35 लड़ाकू विमान और B-1 बॉम्बर समेत 150 विमानों से वेनेजुएला की घेराबंदी करके हमला किया. 3 जनवरी दिन शनिवार की रात करीब 10:46 बजे राष्ट्रपति ट्रंप ने ऑपरेशन को मंजूरी दी. करीब सवा 2 घंटे बाद 1 बजे अमेरिकी सेना हमले करते हुए मादुरो के ठिकाने पर पहुंची और मादुरो को गिरफ्तार करके 3:29 बजे ऑपरेशन खत्म करके लौट गई.
ऑपरेशन के समर्थक और विरोध
वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले का समर्थन अर्जेंटीना, कोस्टा रिका, पेरू, कोसोवो, इटली, वेनेजुएला की विपक्षी मारिया कोरिना माचाडो (नोबेल पीस प्राइज विजेता) और एडमुंडो गोंजालेज, अमेरिका में रिपब्लिकन नेता जैसे हाउस स्पीकर माइक जॉनसन आदि ने किया. वहीं रूस, चीन, ईरान, क्यूबा, निकारागुआ, ब्राजील, कोलंबिया, मेक्सिको, चिली, उरुग्वे, बोलिविया, बेलारूस, अमेरिकी डेमोक्रेट्स टिम केन, रूबेन गैलिगो आदि, कुछ अमेरिकी रिपब्लिकन मार्जोरी टेलर ग्रीन, थॉमस मैसी आदि ने विरोध किया. वहीं ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन, कनाडा, स्पेन, नॉर्वे, मलेशिया ने तटस्थ रुख अपनाया.
क्या कहता है अंतर्राष्ट्रीय कानून?
अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार, अमेरिका को किसी देश के कार्यकारी राष्ट्राध्यक्ष को पद से हटाने करने की शक्ति नहीं है. संयुक्त राष्ट्र ने भी अमेरिका के वेनेजुएला पर हमला करने के कदम को देखकर कहा कि अमेरिका का यह रवैया दुनिया के लिए खतरनाक है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का मादुरो को गिरफ्तार करना अक्टूबर 1945 में साइन किए गए संयुक्त राष्ट्र चार्टर का स्पष्ट उल्लंघन है. समझौते के तहत अनुच्छेद 2(4) में प्रावधान किया गया है कि किसी भी देश को अन्य देश के खिलाफ सैन्य बल का प्रयोग करने से परहेज करना चाहिए, लेकिन अमेरिका ने इसका उल्लंघन किया है.
अमेरिका ने हमले को उचित ठहराया
बता दें कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमले को उचित कार्रर्वा ठहराया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को सैन्य अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है. अमेरिका के न्याय विभाग ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने के लिए सैन्य सहायता मांगी थी, जो उपलब्ध कराई गई. मादुरो के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज हैं और वह अमेरिका के न्याय विभाग का आरोपी है, इसलिए उसे गिरफ्तार करना जरूरी था. वेनेजुएला पर कार्रवाई सीमित दायरे में और राष्ट्र हित में की गई है. पिछली सरकारें भी इस तरह की कार्रवाई करती आई हैं और उन्होंने भी उन कार्रवाइयों को तब तक सही ठहराया है, जब तक वे राष्ट्र हित में हों.
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
2 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
2 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
6 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
7 hrs agoLIVE: पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
7 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
15 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
17 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
22 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
22 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines