America Plane Accident: अमेरिका में एक और विमान हादसे की खबर आई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ये हादसा एरिजोना के स्कॉट्सडेल हवाई अड्डे पर सोमवार 10 फरवरी 2025 को हुआ। दरअसल एरिजोना के स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर दो निजी विमानों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए हैं। इस हादसे के बाद सभी उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं। हादसे की फोटो भी सामने आई हैं जो दिल दहला देने वाली हैं।
खड़े विमान पर मारी टक्कर
ये हादसा स्कॉट्सडेल हवाई अड्डे पर तब हुआ जब मीडियम साइज का एक बिजनेस जेट रनवे से हटकर एक प्राइवेट जेट से जा टकराया। इस बात की जानकारी विमानन योजना और आउटरीच समन्वयक केली कुएस्टर ने दी। इस हादसे के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं हादसे का शिकार हुए विमान की फोटो भी सामने आ गई हैं जिन्हें देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कितना भीषण था।
यह भी पढ़ें: Passports कैसे बनते हैं ताकतवर? भारत का कितना शक्तिशाली, देखें देशवाइज रैंकिंग
हादसे में 1 की मौत कई घायल
स्कॉट्सडेल अग्निशमन विभाग के कैप्टन डेव फोलियो ने बताया कि इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा कई 4 घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि अभी भी एक व्यक्ति विमान में फंसा हुआ है, जिसने निकालने के लिए बचावदल प्रयासरत है।
सभी उड़ानें हुई कैंसल
कुएस्टर ने बताया कि स्कॉट्सडेल हवाई अड्डे का रनवे इस हादसे के बाद से ही बंद कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह हवाई अड्डा फीनिक्स क्षेत्र के अंदर और बाहर आने वाले प्राइवेट जेट के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इस एयरपोर्ट से मुख्य रूप से बड़े खेल आयोजनों जैसे फीनिक्स ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में लोग आते हैं। शॉकिंग बात ये है कि अमेरिका में पिछले 10 दिनों में ये चौथा विमान हादसा है।
यह भी पढ़ें: ट्रेन से गिरे महिला पुरुष की RPF ने ऐसे बचाई जान, महा कुंभ से लौटे तो अचानक टली सिर पर आई मौत
संबंधित खबरें
क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
1 hr agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
3 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
3 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
4 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
6 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
7 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
8 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
8 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
10 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines