11 साल का 'आतंकवादी' गिरफ्तार; 43 केसों में आरोपी, कहता है- स्कूल बम से उड़ा दूंगा

Juvenile Terrorist Horrible Story: स्कूल को बम से उड़ा दूंगा। अगर पुलिस को बुलाया तो उन्हें भी गोलियां मार दूंगा। धमकी भरा फोन करने वाला 11 साल बच्चा निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जांच की तो उसकी हरकतों को देखकर उसे ‘आतंकवादी’ कहा गया।

America Police Arrested Child

America Police Arrested Child

US America Juvenile Terrorist Story: अमेरिका पुलिस ने 11 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है, जिस पर फ्लोरिडा के स्कूलों में बम विस्फोट और गोलीबारी करने की करीब 20 धमकियां देने का आरोप है। लड़के को 19 जुलाई को हेनरिको काउंटी, वर्जीनिया में गिरफ्तार किया गया था। करीब 9 दिन तक लगातार फोन करके लड़के ने धमकियां दी थीं। धमकी भरे ज्यादातर फोन फ्लोरिडा के फ्लैगलर काउंटी के स्कूलों को किए गए थे।

विज्ञापन

फ्लैग्लर काउंटी के शेरिफ रिक स्टेली ने उस लड़के को, ‘किशोर आतंकवादी’ कहा, लेकिन उम्र के कारण उसकी पहचान उजागर नहीं की गई। फ्लैग्लर काउंटी के शेरिफ रिक स्टेली ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस लड़के के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़के की रुचि स्नफ फिल्मों और पशु क्रूरता में है। फोन करके धमकियां देते हुए वह कहता है कि स्कूल में 2 बम हैं और पुलिस वालों को बुलाया तो वह हर पुलिस अधिकारी को गोली मार देगा।

विज्ञापन
अपने टीचर की हत्या का दावा कर चुका लड़का

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्लैग्लर काउंटी के शेरिफ रिक स्टेली कहते हैं कि लड़का एक ‘किशोर आतंकवादी’ है, जिस पर 29 गंभीर अपराधों और 14 दुष्कर्मों के आरोप लगे हैं। उसकी धमकियों के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया और स्कूलों में पढ़ने वालों के माता-पिता चिंतित हो गए। एक 11 साल का बच्चा अराजकता और दहशत फैला रहा है। एक कॉल में लड़के ने कथित तौर पर कहा कि वह हर किसी के सिर में गोली मार देगा।

विज्ञापन

उसने एक बार अपने शिक्षक की हत्या करने का भी दावा किया था। पुलिस ने फोन कॉल को ट्रेस करके हेनरिको काउंटी के एक घर का पता लगाया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने मई महीने में फ्लोरिडा के कई स्कूलों को 20 से अधिक बार हिंसक धमकियां दीं। पूछताछ में लड़के ने कॉल करने की बात स्वीकार की तथा बताया कि उसने पुलिस को धोखा देने तथा अपनी पहचान छिपाने के लिए ऑनलाइन सर्फिंग करके ट्रिक्स भी सीखी थीं।

विज्ञापन

कोरोना काल में इंटरनेट का आदी बना लड़का

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जांच के बारे में बताते हुए स्टैली ने कहा कि जांच में जो कुछ पता चला, वह वाकई चौंकाने वाला और चिंताजनक था। लड़का देखने में काफी शांत है, लेकिन पशु और मानव क्रूरता के साथ-साथ हिंसक सामग्री जैसे लोगों या बिल्लियों के स्नफ वीडियो देखने में वह काफी रुचि रखता है। पुलिस ने उसके घर से कई विचलित करने वाले वीडियो बरामद किए हैं।

उसकी मां ने भी अपने बयान में बताया है कि कोरोना महामारी के दौरान उसका बेटा इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करने लगा। उसके भाई ने भी जांचकर्ताओं को बताया कि वह अब काफी अजीब है और उसके साथ कुछ गड़बड़ हैं। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी लड़के ने यह भी बताया कि उसने अकेले ही सभी फोन कॉल किए और धमकियां दी। इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता और न ही उसने किसी से मदद ली। लड़के की हिंसक प्रवृत्ति को देखते हुए उसे वर्जीनिया के किशोर गृह में रखा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ