US Another Fighter Jet Crash: ईरान युद्ध में अमेरिकी सेना को एक और झटका लगा है। ईरान ने अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमान F-15E स्ट्राइक ईगल के बाद एक और फाइटर जेट को मार गिराया है। ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका के लड़ाकू विमान A-10 थंडरबोल्ट-II (A-10 वॉर्थोग) को निशाना बनाया। हमला होते ही विमान में आग लग गई और वह नीचे गिर गया, लेकिन पायलट इजेक्ट हो गया, जिसे अमेरिकी सेना ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
बीते दिन स्ट्राइक ईगल को मार गिराया था
बता दें कि ईरान ने बीते दिन अपने एयरस्पेस में अमेरिका के लड़ाकू विमान F-15E स्ट्राइक ईगल को निशाना बनाया था और उसे मार गिराया था। विमान के गिरते ही दोनों पायलट इजेक्ट हो गए, लेकिन वे लापता हो गए थे। अमेरिका और इजरायल ने दोनों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया और एक पायलट को रेस्क्यू कर लिया। लेकिन दूसरा पायलट लापता अभी तक भी लापता है, जिसकी खोज जारी है। क्योंकि अमेरिका और इजरायल नहीं चाहते कि उनका पायलट ईरान के हाथ लग जाए।
पायलट का सुराग देने पर इनाम की घोषणा
बता दें कि ईरान ने अमेरिकी पायलट का सुराग देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। दक्षिण-पश्चिमी ईरानी प्रांत के गवर्नर ने घोषणा की है कि विमान ढेर होने के बाद इजेक्ट हुए अमेरिकी पायलट को तलाशकर सेना को सौंप दिया जाए या उसे खत्म कर दिया जाए। जो शख्स यह काम करने में कामयाब होगा, उसे इनाम देकर सम्मानिम किया जाएगा। ईरान के एक चैनल ने भी पायलट को जिंदा पकड़कर सैन्य अधिकारियों के हवाले करने वाले नागरिकों के लिए इनाम की घोषणा की थी।
ईरान ने ठुकरा दिया सीजफायर का प्रस्ताव
बता दें कि ईरान ने अमेरिका का 48 घंटे के सीजफायर का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। अमेरिका ने एक मध्यस्थ देश के जरिए ईरान के सामने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था। लेकिन ईरान ने पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने और शर्तों को मानने से साफ इनकार कर दिया है। ईरान का कहना है कि उसे सीजफायर मंजूर नहीं है। वह अभी कई महीने युद्ध लड़ने में सक्षम है और अब युद्ध तभी खत्म होगा, जब वह चाहेगा। अमेरिका ने शुरुआत की थी तो अंत अब ईरान ही करेगा।
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
2 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
10 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
11 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
11 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
20 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines