रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्ति को लेकर अमेरिका में बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में डोनाल्ड ट्रंप के साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और अन्य नेता भी शामिल हुए थे। बैठक खत्म होने के दौरान अमेरिकी वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ ने बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने पद को छोड़ने की बात कही है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ ने घोषणा की कि वह आने वाले महीनों में रिटायरमेंट लेने पर विचार कर रहे हैं। जनरल डेविड एल्विन ने रिटायरमेंट की घोषणा करके सबको चौंका दिया है, क्योंकि उनका कार्यकाल चार साल का था और अभी केवल दो साल ही हुए हैं।
जनरल डेविड एल्विन अमेरिका के 23वें वायु सेना प्रमुख हैं और उन्होंने 1 नवंबर, 2025 के आसपास रिटायरमेंट लेने की घोषणा की है। 2 नवंबर 2023 को उन्होंने चीफ ऑफ स्टाफ का पद संभाला था। इससे पहले वह नवंबर 2020 से वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।
एल्विन वायु सेना अकादमी से स्नातक हैं और उनके पास 4,600 से अधिक घंटे उड़ान का अनुभव है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि “मैं 23वें वायु सेना प्रमुख के रूप में सेवा करने के अवसर के लिए आभारी हूं और मैं सचिव मीनक, सचिव हेगसेथ और राष्ट्रपति ट्रंप के हमारे सेवा का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर विश्वास करने के लिए आभारी हूं। किसी भी चीज से अधिक, मुझे उन वायुसैनिकों की टीम का हिस्सा होने पर गर्व है जो इस महान राष्ट्र की रक्षा के लिए प्रतिदिन तैयारी करते हुए ईमानदारी, सेवा और उत्कृष्टता के हमारे मूल मूल्यों को जीते हैं।”
यह भी पढ़ें : ट्रंप की पुतिन और जेलेंस्की के साथ सफल रही मीटिंग, भारत पर लगा अतिरिक्त टैरिफ हटाया जाएगा?
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि एल्विन ने खुद ही रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है या रक्षा सचिव पीट हेगसेथ जैसे पेंटागन के नेताओं ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा। बता दें कि जनवरी में पदभार ग्रहण करने के बाद से रक्षा सचिव हेगसेथ ने कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को बर्खास्त किया है, जिनमें संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष, अमेरिकी नौसेना के प्रमुख और सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए जज एडवोकेट जनरल भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
7 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
9 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
10 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines