Risk of Alcohol: यदि आप शराब के शौकीन हैं, तो संभल जाएं। 10 ग्राम का छोटा पैग पर भी आपको भयंकर बीमार कर सकता है। इटली के वैज्ञानिकों का दावा है कि शराब पीने से हाई ब्लड प्रेशर, दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को शराब पीने से बचना चाहिए।
20 हजार लोगों पर चार साल चली रिसर्च
डेली मेल की मुताबिक, मोडेना और रेगियो एमिलिया विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने 20 हजार से अधिक लोगों के ब्लड प्रेशर की तुलना की। इन लोगों पर चार साल तक नजर रखी गई। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में सिर्फ एक गिलास वाइन भी दिल के दौरे या स्ट्रोक से पीड़ित होने का खतरा बढ़ा सकती है।
Risk Of Alcohol
और पढ़िए – इटली के 86 वर्षीय पूर्व PM बर्लुस्कोनी की वसीयत, 33 साल की गर्लफ्रेंड को बनाया 900 करोड़ की मालकिन
अचानक बढ़ने लगा ब्लड प्रेशर
जिन लोगों ने प्रतिदिन औसतन 12 ग्राम शराब का सेवन किया, उनका सिस्टोलिक स्कोर शराब पीने वालों की तुलना में 1.25mmHg अधिक बढ़ गया। यह वाइन के एक छोटे गिलास या बीयर की 330 मिलीलीटर की बोतल के बराबर है।सबसे ज्यादा शराब पीने वाले जो उससे चार गुना ज्यादा शराब पीते थे, उनकी रीडिंग में 4.9mmHg की बढ़ोतरी देखी गई। सिस्टोलिक स्कोर से मतलब हार्ट पर पड़ने वाला दबाव है। ऐसा दबाव जब आपका हृदय रक्त को बाहर धकेलता है। ऐसी हालत में यदि उच्च रक्तचाप का इलाज न किया जाए तो इससे दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं विकसित होने का खतरा बढ़ सकता है।
तीन देशों में शराब की खपत और ब्लड प्रेशर पर किया अध्यन
शराब के दुष्प्रभावों पर डॉ. मार्को विंसेटी और डॉ. टोमासो फिलिपिनी ने मिलकर अध्यन किया है। डॉ. टोमासो फिलिपिनी ने कहा कि शराब नहीं पीना चाहिए। उनका यह अध्ययन हाइपरटेंशन जर्नल में प्रकाशित हुआ था। 1997 और 2021 के बीच अमेरिका, कोरिया और जापान में शराब की खपत और रक्तचाप पर किए गए सात अध्ययनों से लिए गए थे।
यह भी पढ़ें: Russia-Ukrain War: पुतिन ने मिसाइलों से लिया ड्रोन अटैक का बदला, खंडहर में बदला जेलेंस्की का शहर
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
2 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
3 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
4 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
9 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
9 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
10 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
11 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
12 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines