इटली के 86 वर्षीय पूर्व PM बर्लुस्कोनी की वसीयत, 33 साल की गर्लफ्रेंड को बनाया 900 करोड़ की मालकिन
Edited By Bhola Sharma

Former PM Silvio Berlusconi and His Girlfriend(1)
Edited By Bhola Sharma

Former PM Silvio Berlusconi and His Girlfriend(1)
Italy: इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी अपनी गर्लफ्रेंड मार्ता फासीना के लिए 100 मिलियन यूरो (9,05,86,54,868 रुपये) छोड़ गए हैं। तीन बार के प्रधान मंत्री बर्लुस्कोनी की 86 साल की उम्र में जून में मौत हो गई थी। उनकी कुल संपत्ति कीमत 6 बिलियन यूरो से अधिक आंकी गई है। 33 वर्षीय गर्लफ्रेंड के नाम उन्होंने संपत्ति का खुलासा अपनी वसीयत में किया है।
फोर्जा इटालिया की डिप्टी मार्ता फासीना और बर्लुस्कोनी के बीच मार्च 2020 में रिश्ता शुरू हुआ था। लेकिन उन्होंने फासीना से कानूनी शादी नहीं की थी। मौत से पहले उन्होंने फासीना को पत्नी कहकर पुकारा था।
33 साल की मार्ता फासीना 2018 के आम चुनाव के बाद से इटली संसद के निचले सदन की सदस्य रही हैं। वह फोर्जा इटालिया की सदस्य हैं। इस पार्टी की स्थापना बर्लुस्कोनी ने 1994 में की थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था।

Former PM Silvio Berlusconi and His Girlfriend
बर्लुस्कोनी का कारोबार उनके दो बच्चे मरीना और पियर सिल्वियो संभाल रहे हैं। यह जोड़ी पहले से ही व्यवसाय में कार्यकारी भूमिका निभा रही है। बर्लुस्कोनी ने अपनी वसीयत में दोनों को 53 प्रतिशत हिस्सेदारी दी है। उन्होंने अपने भाई पाओलो के लिए 100 मिलियन यूरो और अपनी फोर्जा इटालिया पार्टी के पूर्व सीनेटर मार्सेलो डेल’उट्री के लिए 30 मिलियन यूरो छोड़े। मार्सेलो को माफिया से संबंध रखने के लिए जेल जाना पड़ा था। जिसके लिए उन्हें सजा मिली थी। अब जेल से बाहर हैं।
बर्लुस्कोनी का 12 जून को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्हें मिलान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ल्यूकेमिया बीमारी थी।
बर्लुस्कोनी का विवादों से भी नाता रहा। टैक्स धोखाधड़ी के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें छह साल की सजा हुई थी। 2013 में वे एक सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। सितंबर 2020 में कोरोनवायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें 11 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अप्रैल 2023 में डॉक्टरों ने खुलासा किया कि वह ल्यूकेमिया और फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: