हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नेवी अफसर पति को मारने के लिए कॉफी में मिला रही थी ब्लीचिंग पाउडर, ऐसे खुला पत्नी का खतरनाक राज

विज्ञापन
US Woman Arrested

US Coffee Crime: अमेरिका में एक महिला के खौफनाक प्लान का खुलासा हुआ है। मामला एरिजोना का है। यहां रहने वाली 34 साल की एक महिला अपने पति को मारने के लिए कॉफी में ब्लीच मिलाकर दे रही थी। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी यह काम कई महीनों से कर रही थी। लेकिन पति को शक हो गया। उसने घर में सीसीटीवी लगा दिए। जब सच्चाई सामने आई तो पति की शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। अब महिला को अदालत ने दोषी ठहराया है।

एयरफोर्स में तैनात है पति

रिपोर्ट के अनुसार, रॉबी जॉनसन अमेरिकी एयरफोर्स में तैनात है। वर्तमान में उनकी तैनाती जर्मनी में है। वे वहां अपनी पत्नी मेलोडी फेलिकानो के साथ रहते थे। उनका एक बच्चा भी है। मार्च में उन्हें अपनी कॉफी का स्वाद ठीक नहीं लगा। यह सिलसिला कई दिनों तक जारी रहा। एक दिन उन्हें शक हुआ तो कॉफी पॉट की पूल टेस्ट स्ट्रिप्स का इस्तेमाल कर जांच की। इस दौरान उन्हें क्लोरीन की मात्रा ज्यादा मिली।

जॉनसन कॉपी पीने का किया नाटक

जॉनसन ने कॉफी पीना जारी रखने का नाटक किया, ताकि वह पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से पहले डेविस मोनथन एयर फोर्स बेस पर लौटने तक इंतजार कर सकें।

विज्ञापन

Coffee Crime

हिडेन कैमरे से खुली करतूत

जॉनसन ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए घर में कई हिडेन कैमरे लगाए। फुटेज में मेलोडी कॉफी मेकर में एक अजीब सा पाउडर डालते हुए दिखी। ऐसा वह हर दिन कर रही थी। इसके बाद जॉनसन ने पुलिस को फुटेज सौंप दिया।

विज्ञापन

इंश्योरेंस के पैसे हड़पना चाहती थी पत्नी

जॉनसन ने बताया कि उनकी पत्नी इंश्योरेंस के पैसे हड़पने के लिए उन्हें मारना चाहती थी। इसीलिए वह यह सबकुछ कर रही थी। अभियोजकों ने न्यायाधीश को आश्वस्त किया कि उसने हाल ही में फिलीपींस में परिवार के पास एक घर खरीदा है, जिसके कारण आरोपी को 250,000 डॉलर के मुचलके पर पिमा काउंटी जेल में रखा गया है। मेलोडी जॉनसन ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान खुद को बेगुनाह बताया है। उसकी अगली अदालत में उपस्थिति 6 सितंबर को निर्धारित है।

यह भी पढ़ें: क्या गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने वाली है केंद्र सरकार? जानें मंत्री ने संसद में क्या दिया जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola