पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का रुख देखकर पाकिस्तान डरा हुआ है। इसलिए विवाद सुलझाने के लिए वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की शरण में पहुंच गया और आज UNSC की बैठक बुला ली है। भारत के साथ तनाव पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई इस बैठक में पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने UNSC से क्लोज डोर मीटिंग की डिमांड की है।
यह भी पढ़ें:India Pakistan Tension: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली का 38 सूत्रीय एजेंडा रिवील, जानें आज कितने बजे संसद सत्र?
UNSC में अपनी पॉजिशन का उठाया फायदा
यूनाइटेड नेशन्स का मौजूदा नॉन परमानेंट मेंबर होने का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान ने ‘भारत-पाक तनाव’ पर UNSC की बैठक बुलाई है। UNSC के 10 अस्थायी सदस्यों में से एक मेंबर होने से पाकिस्तान को ऐसा करने की सहूलियत मिली है। भारतीय समय के अनुसार यह बैठक देर रात होगी। बैठक के बाद यूनाइटेड नेशन्स में पाकिस्तान के राजदूत बाहर आकर बैठक में हुई चर्चा पर अपना एक बयान भी पढ़ेंगे।
क्या होगा UNSC की बैठक का मुद्दा?
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि बैठक का विषय Deteriorating Regional Situation And Rising Tension Between India & Pakistan Particularly the Situation in Jammu Kashmir होगा। बैठक में दोनों देश अपना-अपना पक्ष रखेंगे। पाकिस्तान भारत की आक्रामक कार्रवाइयों, उकसावे वाले भड़काऊ बयानों और सिंधु जल संधि को निलंबित करने की जानकारी UNSC को देगा।
यह भी पढ़ें:भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 घंटे के 10 बड़े अपडेट्स, बंद किए गए रामबन बांध के गेट
ये हैं UNSC के मेंबर देश
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में वीटो का अधिकार रखने वाले 5 स्थायी सदस्य चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका हैं। इनके अलावा 10 गैर-स्थायी सदस्य अल्जीरिया, डेनमार्क, ग्रीस, गुयाना, पाकिस्तान, पनामा, दक्षिण कोरिया, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया और सोमालिया हैं।
पहलगाम हमले के बाद एक्शन में भारत
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन मोड में है। 23 अप्रैल से 4 मई तक भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए। भारत ने पाकिस्तान का पानी और खाना बंद कर दिया है। सड़क, हवा और पानी के रास्ते बंद कर दिए है। भारत पाकिस्तान से युद्ध के लिए तैयार है और प्रधानमंत्री तीनों सेनाओं को आतंकवाद को कुचलने के लिए फ्री हैंड दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें:बेशर्म पाकिस्तान! घटिया हरकतों से बाज नहीं आएगा; 11वें दिन भी LoC पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
5 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
6 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
7 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
8 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
8 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
12 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
15 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
18 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
18 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines