Boris Johnson: 'बस कुछ हफ्ते और...', ब्रिटेन के पूर्व PM को पत्नी कैरी ने दी 'खुशखबरी'; 58 की उम्र में 8वीं बार पिता बनेंगे बोरिस जॉनसन

United Kingdom, Boris Johnson, Carrie, Instagram

Boris Johnson

Boris Johnson: ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 58 साल की उम्र में आठवीं बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी कैरी ने इसका ऐलान इंस्टाग्राम पर किया है। उन्होंने कहा कि बस कुछ हफ्तों का इंतजार है। कैरी आठ महीने की गर्भवती हैं। आने वाले बच्चा कैरी-बोरिस का तीसरा बच्चा होगा। उनकी पिछली शादी से उनके 4 बच्चे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

दोनों बच्चों का हाथ पकड़े हुए तस्वीर की पोस्ट

कैरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दोनों बच्चों का हाथ पकड़े हुए तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि टीम का नया सदस्य बस कुछ ही हफ्तों में आ रहा है। पिछले 8 महीनों में मैंने काफी थकान महसूस की है, लेकिन हम इस छोटे से मिलने का इंतजार नहीं कर सकते। विल्फ फिर से बड़ा भाई बनने को लेकर बहुत उत्साहित है और इसके बारे में लगातार बात कर रहा है। रोमी को भी पता है। विल्फ्रेड का जन्म अप्रैल 2020 में और रोमी का जन्म दिसंबर 2021 में हुआ था।

मीडिया सलाहकार हैं कैरी

35 साल की कैरी एक ब्रिटिश मीडिया सलाहकार हैं और कंजर्वेटिव पार्टी के लिए एक मीडिया अधिकारी के रूप में काम करती हैं। वह महासागर संरक्षण चैरिटी ओशियाना की वरिष्ठ सलाहकार भी हैं। बोरिस जॉनसन की कैरी के साथ तीसरी शादी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ