यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद वापस लास वेगास मोड़ दिया गया. जानकारी के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि एयर होस्टेस ने एक पैसेंजर के फोन में हाईजैक वाला एक मैसेज देखा. लास वेगास पुलिस ने बताया कि शनिवार रात न्यूवार्क, न्यू जर्सी जा रही उड़ान में एक 25 साल के यात्री को हिरासत में लिया गया. उस व्यक्ति को आतंकी धमकी देने या आतंकवाद से जुड़ी झूठी जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
क्या है मामला?
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर ने एक पैसेंजर के फोन पर एक खतरनाक मैसेज देखा, जिसमें एयरक्राफ्ट का कंट्रोल अपने हाथ में लेने के बारे में लिखा था. एयर होस्टेस ने बिना देरी किए इसकी जानकारी पायलट को दी. उसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को कॉल करके लास वेगास लौटने की बात कही, जिसकी वजह से यात्री पैनिक हो गए और हंगामा मच गया.
सभी यात्री सुरक्षित
इस फ्लाइट में 150 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे. यूनाइटेड एयरलाइंस ने पुष्टि की है कि प्लेन में मौजूद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षा चिंता के कारण सुरक्षित रूप से लास वेगास लौट आई. इस उड़ान में रात भर की देरी हुई और ये रविवार सुबह न्यूवार्क के लिए रवाना हुई. पुलिस ने अभी तक इस बारे में कोई डिटेल्ड जानकारी नहीं दी है कि उस व्यक्ति पर क्या करने या क्या कहने का आरोप है. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि फ्लाइट क्रू ने उड़ान के दौरान एक यात्री ने हंगामा किए जाने की सूचना दी थी. FAA ने पुष्टि की है कि वो इस घटना की जांच करेगा.
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
7 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
9 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
13 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
13 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
15 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
22 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines