Unique Marriage In Britain: अपनी पूरी जिंदगी अच्छे से बिताने के लिए लोग एक अच्छे इंसान के इंतजार में पूरी जिंदगी बिता देते हैं। वहीं ब्रिटेन में एक 42 वर्षीय महिला ने लंबे समय के इंतजार के बाद अपनी जिंदगी के लिए अच्छे जीवन साथी का इंतजार करना बंद कर दिया और बाद उसने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया। दरअसल, ब्रिटेन की उस 42 वर्षीय महिला ने एक अच्छे जीवनसाथी का इंतजार करना बंद करने का फैसला लेते हुए खुद से शादी कर ली।
खुद की शादी के लिए खर्च किए 10 लाख
मिली जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय सारा विल्किंसन ने जब खुद से शादी करने का फैसला किया तो उसने अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस दौरान एक बहुत ही खास उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान उस महिला ने आयोजित किए गए शादी के आयोजन पर पर £10,000 यानी तकरीबन 10 लाख रूपए खर्च किए। गौर करने वाली बात यह है कि खुद से शादी करने के दौरान महिला की ओर से खर्च चिए गए 10 लाख रूपए की उसने पिछले 20 वर्षों से बचत की हुई थी। सारा विल्किंसन ने सफ़ोल्क के फेलिक्सस्टोवे में हार्वेस्ट हाउस में शादी के कार्यक्रम क आयोजन किया। इस दौरान उसने अपने परिवार और दोस्तों में 40 सबसे करीबी लोगों के बीच विवाह से जुड़ी 14 प्रतिज्ञाएं भी लीं।
सारा के इस कदम की हर किसी ने की सराहना
सारा से जब उनके फैसले को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी शुरू में उनके इस फैसले को लेकर हैरान थे, लेकिन शादी के पूरे दिन किसी ने मुस्कराना बंद नहीं किया, सभी ने खुशी के साथ एक दूसरे के साथ समय बिताया। उनहोंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले हर किसी ने उनके इस फैसनले की तारीफ की।
खुद से शादी करने के पीछे बताई ये वजह
अपनी खुद से शादी करने के फैसले के पीछे की वजह को लेकर उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन के बीच वे 40 वर्ष की हो गईं और उन्होंने खुद को हीरे की अंगूठी देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि तब से उसके मन में किसी अच्छे इंसान का इंतजार करने के बजाय, खुद से शादी करने के बारे में विचार आते रहे। आपको बता दें कि शादी के दिन सारा दुल्हन के रूप में सेक्विन से सजे सफेद गाउन को पहनकर कार्यक्रम स्थल पर आई।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
7 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
9 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
10 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
10 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
11 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
15 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
17 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
20 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
21 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines