Age Gap Relation: ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट पर चैट के बाद मुलाकात और फिर शादी की कहानी आजकल आम है। लेकिन अमेरिका के एक कपल की ऑनलाइन डेटिंग के बाद शादी की चर्चा है। इस प्रेम कहानी में खास ये कि प्रेमी की उम्र 70 साल की है, जबकि प्रेमिका की उम्र 28 साल है। दोनों की उम्र में 42 साल का अंतर है।
कैलिफ़ोर्निया के 70 साल के डेविड और फिलीपींस की 28 साल की जैकी एक दूसरे से ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट ‘चेरी ब्लॉसम’ पर मिले थे। यूट्यूब चैनल ‘लव डोंट जज’ के अनुसार, डेटिंग साइट पर परिचय के बाद दोनों की जल्द ही मुलाकात हुई और फिर डेविड-जैकी की जोड़ी अपने पहले डेट पर गई।
डेविड ने कहा कि जब मैं फिलीपींस में था तब हमारी मुलाकात हुई थी। मैं एक डेटिंग साइट पर एक साथी की तलाश कर रहा था। एक दिन मैंने जैकी की प्रोफाइल देखी और उसे देखकर प्रभावित हुआ। डेविड ने मैसेज कर जैकी से मुलाकात के लिए पूछा और उसने हां कर दी।
वहीं, जैकी ने कहा कि मैंने कभी डेविड के प्रोफाइल को ध्यान से नहीं देखा। मुझे नहीं पता था कि वो कैसे दिखते हैं।लेकिन जब हमारी मुलाकात हुई तो पता चला कि डेविड काफी अच्छे हैं। उन्होंने बताया कि डेविड से पहली मुलाकात के लिए मुझे 11 महीने इंतजार करना पड़ा, क्योंकि मुझे वीजा मिलने में काफी समय लगा। जैकी ने बताया कि शादी के बाद वे फिलहाल अमेरिका में रह रहे हैं।
जैकी बोली- मुझे डेव से शादी करने का कोई अफसोस नहीं
अपनी शादी के बारे में चर्चा करते हुए जैकी ने कहा कि हमारी शादी मजेदार रही। यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन था। मेरे माता-पिता और भाई-बहन यहां नहीं आ सके। मेरा परिवार बहुत सहयोगी है और मेरे दोस्त भी। मुझे डेव से शादी करने का अफसोस नहीं होगा क्योंकि वे वाकई एक अच्छे इंसान हैं। वे मुझसे प्यार करते हैं, वे मेरा सम्मान करते हैं।
जैकी ने कहा कि हमारी कहानी जानने के बाद कुछ लोग डेविड को मेरा शुगर डैडी कहते हैं, कहते हैं कि मैं ग्रीन कार्ड डिगर हूं, गोल्ड डिगर हूं। लेकिन मैं वास्तव में ऐसी नहीं हूं। उन्होंने कहा कि उम्र का अंतर मेरे लिए कोई मुद्दा नहीं था। हां, इस बात की चिंता थी कि हमारी जोड़ी को लेकर लोग क्या सोचेंगे?
बता दें कि जैकी कैलिफोर्निया में स्थानीय दवा की दुकान में काम करती है। साल में एक बार अपने परिवार से मिलने फिलीपींस लौटती है और उन्हें आर्थिक रूप से मदद करने में मदद करती है। वहीं, डेविड एक्स सर्विसमैन हैं। जब भी संभव होता है, वे आर्थिक रूप से जैकी की मदद करते हैं। बता दें कि डेविड और जैकी टिकटॉक पर वीडियो भी पोस्ट करते हैं। दोनों के करीब 47,300 फॉलोअर्स हैं।
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
7 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
7 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
9 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
11 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
12 hrs agoLIVE: तेलंगाना: मिठाई दुकानों और निर्माण इकाइयों पर छापा, अनियमितताएं उजागर
15 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
15 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines