Undergarments of Sheikh Hasina House stolen by protesters: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास में जमकर उत्पात मचाया। पीएम हाउस में प्रदर्शनकारियों के घुसने के बाद गेट से लेकर शेख हसीना के बेडरूम तक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
ब्लाउज और ब्रा हाथ में लहराते हुए नाचते दिखे प्रदर्शनकारी
उपद्रवियों की एक वीडियो जो इस समय सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस का मुद्दा बनी हुई है। ये वह वीडियो है जिसमें प्रदर्शनकारी पूर्व पीएम के सरकारी आवास पर अंडरगारमेंट्स को हवा में लहराते और जश्न मनाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक नहीं ऐसी कई वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें प्रदर्शनकारी शेख हसीना की साड़ी पहनें, सरकारी आवास में ब्लाउज और ब्रा हाथ में लहराते और शोर मचाते नाच रहे हैं।
खुशी से बनवा रहे वीडियो
सोशल मीडिया पर लोग प्रदर्शनकारियों की इस हरकत को शर्मनाक और अराजकता से भरा बता रहें हैं। लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन वीडियो और फोटो पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इन वीडियो में कोई युवक ब्रा पकड़कर नाच रहा है तो कोई ब्लाउज हाथ में लिए खुशी से दिख रहा है जैसे उसने कोई मेडल जीता लिया हो।
ये भी पढ़ें: पीएम हाउस से प्रदर्शनकारी उठा ले गए कालीन, शेख हसीना के बर्तनों में खाया खाना, देखें वीडियो
यूजर ने बताया बेशर्म प्रदर्शन
सोशल मीडिया पर लोग जमकर इन वीडियो पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये शर्मनाक है। एक अन्य ने कहा ये प्रदर्शनकारी हैं या जाहिल। सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों को शेख हसीना के कपड़े चोरी करते हुए देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कमेंट में लोगों ने उन्हें बेशर्म प्रदर्शनकारी बताया है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं Waker Uz Zaman? जिनके हाथ में अब बांग्लादेश की कमान, इसी साल बने थे आर्मी चीफ
संबंधित खबरें
साइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
1 hr agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
3 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
3 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
4 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
7 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
7 hrs agoLIVE: सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को SC का नोटिस
7 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई
20 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे?
21 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को छूट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines