संयुक्त राष्ट्र (UN) इस समय एक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसके चलते संगठन में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की संभावना जताई जा रही है। एक इंटरनल मेमो के अनुसार, यूएन अगले 20 महीनों में अपने स्टाफ में लगभग 20% तक की कटौती कर सकता है। इसका मतलब है कि करीब 7,000 कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में हैं। इस कटौती को लेकर संगठन ने संबंधित विभागों से दो सप्ताह के भीतर डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी है। इस फैसले के पीछे मुख्य कारण आर्थिक तंगी है, जो अमेरिका द्वारा लंबित फंड के कारण और भी गंभीर हो गई है।
यूएन के फाइनेंस कंट्रोलर ने बताया कि यह फैसला इसलिए लेना पड़ा, क्योंकि अमेरिका ने अभी तक संगठन को 1.5 Billion Dollars (लगभग 1.28 लाख करोड़ रुपये) का बचा हुआ पैसा नहीं दिया है। इस पैसे के न होने से अपने खर्चों में संगठन को भारी कटौती करनी पड़ रही है।
अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने की आलोचना
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और अरबपति उद्योगपति एलन मस्क द्वारा संयुक्त राष्ट्र की नीतियों और खर्चों की आलोचना करते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की गई। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, जिससे यह मुद्दा और भी चर्चित हो गया है। बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिका द्वारा संयुक्त राष्ट्र की फंडिंग पर सवाल उठाए गए हों। ट्रंप प्रशासन के दौरान भी अमेरिका ने कई वैश्विक संस्थाओं की आर्थिक मदद में कटौती की थी। उस समय WHO और अन्य संगठनों के साथ-साथ शैक्षिक संस्थानों की फंडिंग भी प्रभावित हुई थी। ऐसे में अब संयुक्त राष्ट्र को मिलने वाली सहायता पर भी असर पड़ा है, जिससे हजारों कर्मचारियों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है।
ये भी पढ़ें- भारत से हार के बाद फिर आसिम मुनीर की गीदड़ भभकी, सिंधु समझौते पर कही ये बात
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
7 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
10 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
11 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
15 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
19 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
21 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
21 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
21 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
21 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines