रूस और यूक्रेन के बीच लगातार बमबारी हो रही है। इस युद्ध में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने शांति समझौते के तहत यूक्रेन की कुछ जमीन को छोड़ने की बात कही थी। इस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपना रूख साफ कर दिया। उनका कहना है कि रूस द्वारा कब्जाए यूक्रेनी क्षेत्रों को नहीं छोड़ा जाएगा। वह किसी भी हालत में अपनी जमीन रूस को नहीं देंगे। जेलेंस्की का यह बयान ट्रंप के लिए एक झटका माना जा रहा है।
15 अगस्त को अलास्का में ट्रंप और पुतिन में होगी मुलाकात
दरअसल, 15 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भी पुतिन से बात करने वाले हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ से इसकी जानकारी साझा की थी। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी बात बताई, जिसे सुनने के बाद जेलेंस्की नाराज हो गए। दरअसल, ट्रंप ने कहा कि रूस ने यूक्रेन की जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। समझौते के तहत यह जमीन रूस की ही रहेगी, यूक्रेन को इसे छोड़ना होगा।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति पुतिन से डोनाल्ड ट्रंप करेंगे मुलाकात, तेल विवाद के बीच इस मीटिंग के क्या हैं मायने?
जेलेंस्की ने ट्रंप को दिया जवाब
डोनाल्ड ट्रंप की बात से नाराज यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की शनिवार को इसका जवाब दिया। जेलेंस्की का कहना है कि हम रूस को किसी भी हालत में अपनी जमीन नहीं देंगे। शांति समझौता ऐसे नहीं होगा। यह समझौता एक तरह से हमारे खिलाफ ही होगा। यूक्रेन ऐसे किसी भी फैसले को नहीं मानेगा, जिससे उसकी जमीन पर किसी दूसरे का कब्जा हो जाए।
यूक्रेन ने अमेरिका को सौंपी शांति समझौते की सूची
बताया जा रहा है कि यूक्रेन ने रूस के साथ शांति समझौते की एक सूची अमेरिका को सौंपी है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। यूक्रेन की सूची से रूस को भी अवगत कराया गया है। रूस की तरफ से इस सूची पर अभी तक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वो कब्जा की हुई जमीन को नहीं छोड़ेंगे।
ये भी पढ़ें: मोदी-पुतिन की बातचीत के बाद रूस पहुंचे एनएसए अजित डोभाल, इन क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
7 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
8 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
9 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
14 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
14 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
15 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
16 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
18 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines