German Galushchenko Arrested: यूक्रेन के पूर्व ऊर्जा मंत्री जर्मन गालुशचेंको को हिरासत में लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें उस समय पकड़ा गया जब वे देश छोड़ कर भागने की कोशिश कर रहे थे. नेशनल एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ यूक्रेन यानी NABU ने कहा कि उसके जासूसों ने रविवार को उन्हें स्टेट बॉर्डर पार करते समय रोका.
वहीं, मामले में फिलहाल, अधिकारियों ने अभी तक नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन यूक्रेनी मीडिया ने पकड़े गए व्यक्ति की पहचान यूक्रेन के पूर्व मंत्री के रूप में की है.
गालुशचेंको पर कौन से लगे हैं आरोप?
जांच एजेंसियों के अनुसार, गालुशचेंको ने तैमूल मिंडिच को ऊर्जा सेक्टर में गैर कानूनी पैसों के लेनदेन को संभालने में मदद की. इसके अलावा कॉन्ट्रैक्टर को 10 से 15 प्रतिशत तक रिश्वत देने के लिए मजबूर करने के भी आरोप है. अधिकारियों ने बताया है कमाई को लॉन्ड्रिंग कर विदेश भेजा गया था.
भ्रष्टाचार मामले में पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा
गालुशचेंको कई साल तक देश के ऊर्जा मंत्री रहे थे. लेकिन फिर उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्होंने पिछले साल नवंबर में पद छोड़ दिया था. वह उन मंत्रियों में शामिल थे जिन्होंने 2025 में एक साथ इस्तीफा दिया था. NABU ने देश के ऊर्जा क्षेत्र में कथित मनी लॉन्ड्रिंग साजिश का खुलासा किया था. जांच एजेंसियों का मानना है कि इस साजिश को राष्ट्रपति वोलोदिमिर के एक करीबी सहयोगी ने अंजाम दिया था.
इस डील पर हो रही जांच
मामले की जांच कर रहे लोगों ने बताया कि सीनियर अधिकारियों और बिचौलियों ने ऊर्जा सेक्टर की डील से निजी फायदा उठाया है. इसमें सरकारी न्यूक्लियर ऑपरेटर से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल हैं. स्पेशलाइज्ड एंटी करप्शन प्रॉसीक्यूटर ऑफिस यानी SAPO के मुताबिक यह जांच 100 मिलियन डॉलर की एक स्कीम से जुड़ी है. आरोप है कि इसमें बढ़ा चढ़ाकर कॉन्ट्रैक्ट दिए गए और गैर कानूनी पेमेंट किए गए. यह स्कीम बिजनेसमैन तैमूर मिंडिच ने तैयार की थी.
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 hr agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
2 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
5 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
5 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
9 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
9 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
9 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
9 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
10 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines