Ukraine To Deploy Robot Dogs Against Russia : रूस और यूक्रेन के बीच जंग लंबे समय से चल रही है और इसके खत्म होने के आसार अभी भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस बीच रिपोर्ट्स आई हैं कि यूक्रेन अब रूस के खिलाफ अपनी आक्रामकता तेज करने जा रहा है। इसके लिए यूक्रेन जल्द ही लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर रोबोट डॉग्स को भेज सकता है। यह फैसला घटती मैनपावर के बीच अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है। इन रोबोट डॉग्स को ‘BAD One’ के नाम से जाना जाता है और उन्हें हाई रिस्क वाले मिशंस के लिए ही डिजाइन किया गया है।
इन रोबोट डॉग्स की क्षमताओं का एक डेमॉन्स्ट्रेशन हाल ही में किया गया था। यूक्रेन की एक अज्ञात लोकेशन पर हुए इस डेमॉन्स्ट्रेशन में इन रोबोट डॉग्स ने शानदार तरीके से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इन्हें दूर से कमांड दिए जा सकते हैं। इन कमांड्स पर रिस्पॉन्ड करते हुए रोबोट डॉग खड़ा हुआ, भागा, कूदा और ऐसे काम भी किए जो इसे रूस के खिलाफ युद्ध में काफी कीमती साबित कर सकते हैं। इन रोबोट डॉग्स को बनाने वाले वैज्ञानिकों के अनुसार ये मशीन युद्ध के मैदान में कई खतरनाक अभियानों को अंजाम दे सकती हैं जिससे इंसानों के लिए खतरे को काफी कम किया जा सकता है।
एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हैं BAD One
थर्मल इमेजिंग जैसी टेक्नोलॉजी से लैस ये रोबोट डॉग्स दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। दुश्मन की नजर में आए बगैर ये अहम जानकारी भी इकट्ठा कर सकते हैं। अभी तक इस तरह के मिशंस के लिए सर्विलांस सैनिकों को भेजा जाता है जो बहुत प्रशिक्षित होते हैं। लेकिन ऐसे मिशंस में खतरा बहुत होता है। यह रोबोट डॉग्स ऐसे अभियानों में सैनिकों के लिए खतरे को सीमित कर सकता है और ऑपरेशनल क्षमताओं में उल्लेखनीय इजाफा कर सकता है। यह इन डॉग्स का कोर फंक्शन है। माना जा रहा है कि यूक्रेन जल्द ही इनका इस्तेमाल रूस के साथ जंग में करने की अनुमति दे सकता है।
ये भी पढ़ें: किसने बनाया दुनिया का सबसे पुराना पिरामिड? वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा
ये भी पढ़ें: ‘दूसरी बार मिली आजादी’, बांग्लादेश की कमान संभालने वापस लौटा नोबेल विजेता
ये भी पढ़ें: वो लड़ाई जिसने किए पाकिस्तान के 2 टुकड़े, देखिए बांग्लादेश के जन्म की कहानी
संबंधित खबरें
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
3 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
7 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
9 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
10 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
12 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
13 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
17 hrs agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
18 hrs agoक्राइम ब्रांच को सौंपा गया आशुतोष रांका-सौरव दास का केस- सूत्र
19 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines