---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

यूक्रेन के ख‍िलाफ जवान नहीं ब‍िल्‍ल‍ियां लड़ेंगी जंग? पुत‍िन ने बॉर्डर पर भेजी अनोखी ‘फौज’

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन में छिड़ी भीषण जंग के बीच रूसी सेना ने चौंकाने वाला निर्णय लिया है। सेना की मदद के लिए के लिए खास चीज भेजी जा रही है। जिससे फौजी खुश भी रहेंगे और उनको जमीनी स्तर पर आ रही दिक्कतों से निपटने में भी मदद मिलेगी। ढाई साल से सेना इस मोर्चे पर डटी है।

---विज्ञापन---

Russia Ukraine Row: यूक्रेन के साथ भीषण जंग के बीच अब रूस ने चौंका देने वाला निर्णय लिया है। रूस अब घरेलू बिल्लियों को सेना की मदद के लिए अग्रिम मोर्चे पर भेजेगा। इसकी वजह भी सामने आई है। तातारस्तान के बॉर्डर इलाके में काफी खाइयां हैं। इन खाइयों में चूहे, गिलहरी, ऊदबिलाव जैसे जीव रूस की सेना के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। यूक्रेन की सेना भी इनसे परेशान है। इन जीवों के कारण महामारी फैल रही है। जिससे जवानों के बीमार होने का खतरा है। इस इलाके में अब रूसी समर्थक अपनी घरेलू बिल्लियों को भेज रहे हैं। सैन्य समूह के प्रमुख व्लादिमीर मालिगिन ने बताया कि सेना लगातार चूहों के बारे में शिकायत कर रही थी।

यह भी पढ़ें:ISI ने बदला प्लान, घुसपैठ के लिए इन रास्तों से आतंकी भेज रही पाक आर्मी…देखिए Exclusive तस्वीरें

---विज्ञापन---

चूहे रसद आदि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसके कारण अब बिल्लियों को फौज की मदद के लिए भेजा जा रहा है। जो चूहों का खात्मा कर देगी। तातारस्तान से सेना की मदद के लिए 4 बिल्लियों को नियुक्त भी कर दिया गया है। बिल्लियों को रूस में काफी पसंद किया जाता है। माना जा रहा है कि बिल्लियों की मौजूदगी में रूसी सैनिक भी शांत रहेंगे। मालिगिन के अनुसार डोनेट्स्क की स्थानीय बिल्लियां खेतों की भी चूहों से रखवाली करती रही हैं।

---विज्ञापन---

19 हजार से ज्यादा लोगों के मरने का दावा

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लगभग ढाई साल हो चुके हैं। डोनबास और नोवोरोसिया इलाके में जारी भीषण जंग में अब तक 13 हजार नागरिकों समेत 19 हजार लोगों के मरने का दावा किया गया है। रूस ने यूक्रेन पर लड़ाई के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। रूस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जब तक यूक्रेन नाटो देशों से मोहभंग नहीं करता, तब तक जंग जारी रहेगी। रूसी विदेश मंत्रालय के राजदूत रोडियन मिरोशनिक ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि यूक्रेन के सुरक्षाबल आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की एक-दूसरे पर गंभीर आरोप पहले भी लगाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें:जमीन के टुकड़े ने बेटे से कराया 5 लोगों का कत्ल, अंबाला में अंजाम दिया नृशंस हत्याकांड

First published on: Jul 24, 2024 04:20 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola