हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्‍या यूक्रेन में होगा तख्‍तापलट? पुत‍िन से लड़ रहे जेलेंस्‍की के ख‍िलाफ बगावत पर उतरे सेना के टॉप जनरल

Ukraine Russia War News: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने जनरल Gen Valerii Zaluzhnyi से पद से हटने का निर्देश दिया है। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन
वलोडिमिर जेलेंस्की

Ukraine Russia War News: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के दौरान क्‍या यूक्रेन में तख्‍तापलट होने वाला है? क्या राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) के टॉप जनरल ही उनसे बगावत कर सकते हैं? दोनों देशों में टेंशन के बीच यूक्रेन में ऐसी खबरें चल रही हैं। दरअसल, कुछ दिन पूर्व ही जेलेंस्की ने पहले अपनी अर्जित आय की डिटेल सार्वजनिक की। फिर इसके बाद राष्ट्रपति ने यूक्रेन में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। उनका कहना था कि इससे देश में पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने में मदद मिलेगी। आइए आपको हालिए वह सब घटनाक्रम बताते हैं जिससे यूक्रेन के बिगड़ते हालत के संकेत मिल रहे हैं।

Gen Valerii Zaluzhnyi से पद से हटने का निर्देश

जानकारी के अनुसार वलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने जनरल Gen Valerii Zaluzhnyi से पद से हटने का निर्देश दिया है। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। जबकि राष्ट्रपति ने उन्हें न हटने पर बर्खास्त करने तक की धमकी दी। बता दें Zaluzhnyi यूक्रेन में काफी फेमस हैं और वह लंबे समय से यूक्रेनी सेना में जनरल पद पर हैं। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी जेलेंस्‍की अपनी सेना के जनरल के इस्‍तीफे ले चुके हैं।

सेना अधिकारियों ने किया 332 करोड़ रुपये का गबन

हाल ही में यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों द्वारा करीब 332 करोड़ रुपये (40 मिलियन डॉलर) गबन करने का मामला सामने आया है। यह पैसा सेना के अधिकारियों द्वारा युद्ध के लिए गोला-बारूद खरीदने के लिए एक कंपनी को दिए गए। जानकारी के अनुसार सरकार के खाते से तो पैसा चला गया था, लेकिन यूक्रेन को आज तक हथियार नहीं प्राप्त हुए। जांच के बाद यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस ने मामले में सेना के एक अधिकारी को हिरासत में लिया था। वहीं, पांच अन्य अधिकारियों को को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सब से देश में सेना के टॉप जनरल द्वारा देश में तख्तापलट की चर्चाएं गर्म हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola