नई दिल्ली: बुधवार को यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अदालत में एक के बाद एक दो विस्फोट हुए, जिसमें एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यूक्रेन के मंत्री इगोर क्लिमेंको ने कहा कि एक व्यक्ति ने अदालत परिसर में खुद को उड़ा लिया, इस दौरान दो कानून प्रवर्तन अधिकारी भी घायल हो गए। मंत्री इगोर क्लिमेंको ने सोशल मीडिया पर कहा, “एक अपराधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने खुद को उड़ा लिया।”
शख्स को सुनवाई के लिए लाया गया था
क्लाइमेंको ने कहा कि परिसर पर हमला करने के दौरान दो कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल हो गए। विस्फोट शाम 5.20 बजे अदालत के शौचालय में हुआ। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, एक व्यक्ति ने शौचालय में विस्फोटक उपकरण में विस्फोट किया। शख्स को अदालत में सुनवाई के लिए ले जाया गया था। हालांकि अब तक उस व्यक्ति और रूस के बीच किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।
कोर्ट में आपातकाल
क्लिमेंको ने कहा, “कीव के शेवचेनकिवस्की कोर्ट में आपातकाल है। पुलिस को विस्फोट की सूचना मिली। पुलिस जांच दल, विशेष बल, विस्फोटक विशेषज्ञ और अन्य आवश्यक सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं।” पहले विस्फोट के बाद एएफपी समाचार एजेंसी ने दावा किया कि उसने यूक्रेन की राजधानी में जिला अदालत में एक और विस्फोट सुना। स्थानीय मीडिया ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद दो लोगों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया।
संबंधित खबरें
ट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
12 mins ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
25 mins ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
30 mins ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
8 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
11 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
13 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
15 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
18 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
21 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines