Ukraine Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. यूक्रेन लगातार रूस के तेल ठिकानों और उसके ढांचे पर ड्रोन हमले कर रहा है. वहीं, शनिवार-रविवार रात ड्रोन हमलों से यूक्रेन ने रूस की एक रिफायनरी, तेल पाइपलाइन, आयल पंपिंग स्टेशन और तेल भंडार को नुकसान पहुंचाया. इन हमलों से बड़े हिस्से में आग लग गई जिस पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
यूक्रेनी सेना ने बताया कि ड्रोन हमले में वोल्गा नदी के किनारे बनी सारातोव आयल रिफायनरी को निशाना बनाया गया. इससे रिफायनरी परिसर के बड़े हिस्से में आग लग गई. इसी प्रकार से किरोव क्षेत्र में स्थित लाजारेवो पंपिंग स्टेशन पर भी यूक्रेन के ड्रोन हमले में भीषण आग लगने की सूचना है.
बता दें कि यह पंपिंग स्टेशन यूक्रेन से करीब 1,300 किलोमीटर दूर है. जबकि रूस के बेलगोरोद इलाके में यूक्रेनी ड्रोन हमले में तीन लोग घायल हुए हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि ताजा हमले रूस में सैकड़ों किलोमीटर भीतर जाकर किए गए.
यूक्रेनी सेना ने बताया कि हाल ही में उनके देश को जर्मनी से अत्याधुनिक मिसाइल लांचर मिले हैं. लेकिन सेना के पास एयर डिफेंस मिसाइलों की कमी है जिसका लाभ रूस को हमला करने में मिल रहा है. जेलेंस्की ने एक बार फिर सहयोगी देशों से और ज्यादा लांचर और मिसाइलें देने की अपील की है.
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
2 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
3 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
4 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
4 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
8 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
9 hrs agoLIVE: जयपुर एयरपोर्ट पर सर्दियों में रोजाना संचालित होंगी 152 उड़ानें
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines