हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

रूस के साथ चल रहे युद्ध के बाद यूक्रेनी कमांडर ने क्यों दिया इस्तीफा? ये है वजह

यूक्रेन के थल सेना प्रमुख मिखाइलो ड्रापती ने 1 जून को रूसी हमले में 12 सैनिकों की मौत के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया। सेना ने कहा है कि दोषियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

विज्ञापन
रूसी हमले में 12 सैनिकों के मारे जाने पर यूक्रेनी कमांडर का इस्तीफा (फोटो सोर्स- x)

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रोजाना नए हमले हो रहे हैं। 1 जून को यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस के वायुसैनिक अड्डों पर हमला करके  40 से अधिक बम बरसाने वाले विमानों को ध्वस्त कर दिया है। वहीं इस बीच यूक्रेनी कमांडर ने इस्तीफा दे दिया। आखिर इस इस्तीफे के पीछे की वजह क्या है? रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेनी कमांडर ने इस्तीफा क्यों दिया?

12 सैनिकों की मौत के बाद कमांडर का इस्तीफा

यूक्रेन ने रविवार को बताया गया  कि सेना के प्रशिक्षण क्षेत्र में रूसी मिसाइल से हमला किया गया, इस हमाले में कम से कम 12 सैनिक मारे गए और बड़ी संख्या में सैनिक घायल हुए हैं। यूक्रेनी सेना ने अपने इस नुकसान की हामी भरी और कहा कि सैनिक किसी “सामूहिक सभा” में भाग नहीं ले रहे थे और हमले के दौरान अधिकांश सैनिक अपने आश्रय में थे।

अपने एक बयान में सेना की तरफ से कहा गया कि 1 जून को दुश्मन (रूस) ने यूक्रेनी सेना की प्रशिक्षण इकाइयों में से एक के स्थान पर मिसाइल हमला किया। स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:50 बजे तक 12 लोगों के मारे जाने और 60 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है।” हालांकि यूक्रेनी सेना ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह हमला किस क्षेत्र में हुआ था।

हमले के बाद यूक्रेनी कमांडर ने दिया इस्तीफा

यूक्रेन के थल सेना कमांडर मिखाइलो ड्रापटी ने इस्तीफा देते हुए कहा कि वह ट्रेनिंग के दौरानरूसी हमले में कम से कम 12 सैनिकों की मौत के लिए जिम्मेदारी महसूस करते हैं। यह मेरे लिए व्यतिगत त्रासदी है और जिम्मेदार की भावना जानबूझकर उठाया गया कदम है।” इसके साथ ही यूक्रेनी सेना की तरफ साफ कर दिया गया है कि जवानों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त जवाबदेही तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें : यूक्रेन ने किया अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक, ध्वस्त कर दिए रूस के 40 विमान!

वहीं रूस पर किए गए ड्रोन हमले को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) के सूत्रों मे बताया कि इस हमले को अंजाम देने में डेढ़ साल का समय लगा और इसकी देखरेख व्यक्तिगत रूप से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने की थी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें