हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

यूक्रेन ने किया अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक, ध्वस्त कर दिए रूस के 40 विमान!

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के वायुसेना अड्डों पर एक बड़े विशेष अभियान के तहत हमला कर 40 से अधिक बमवर्षक विमानों को नष्ट कर दिया है। यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने बताया कि टीयू-95 और टीयू-22 जैसे सामरिक विमानों को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन

यूक्रेन की तरफ से रूस के वायुसैनिक अड्डों पर हमला करने और 40 से अधिक बम बरसाने वाले विमानों को ध्वस्त करने का बड़ा दावा किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि रूस के कई बमवर्षक विमान एक साथ जल रहे हैं, यह यूक्रेनी सेना के विशेष अभियान का नतीजा है। साथ में यह दावा किया गया कि यूक्रेन की सुरक्षा सेवा, रूस के बमवर्षक विमानों को नष्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर विशेष अभियान चला रही है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यूक्रेन की घरेलू सुरक्षा एजेंसी, यूक्रेन सुरक्षा सेवा (एसबीयू) के अधिकारियों ने दावा किया कि यूक्रेनी सेना ने रूसी विमानों पर हमला किया, जिनमें टीयू-95 और टीयू-22 सामरिक बमवर्षक विमान शामिल हैं। रूस, यूक्रेन पर हमला करने के लिए इस जगह और इन विमानों का इस्तेमाल करता है। वहीं क्षेत्रीय गवर्नर इगोर कोबजेव ने कहा कि यूक्रेनी ड्रोनों ने रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र के सेर्डनी बस्ती में एक सैन्य इकाई पर हमला किया है।

यहां देखें सामने आए वीडियो

वहीं युक्रेन की तरफ से कहा गया है कि रूस के अंदर कई किमी स्थित एयर बेस पर ड्रोन से हमला किया है, 40 से अधिक रूसी बॉम्बर्स ध्वस्त हो गए हैं। यूक्रेन ने यह भी दावा किया है कि ये वही विमान हैं जो अक्सर युक्रेन के ऊपर उड़ान भरते हैं और बम गिराते हैं। इतना ही यह भी कहा जा रहा है कि यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें