हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, यूक्रेन ने दागे 1 हजार से ज्यादा ड्रोन

रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को में ड्रोन से ताबड़तोड़ अटैक किए. यूक्रेन ने रूस पर 1 हजार से ज्याजा ड्रोन दागे, जिसमें ऑयल रिफाइनरी को बड़ा नुकसान हुआ.

विज्ञापन
रूस पर यूक्रेन ने किया ड्रोन अटैक Photo: X ( @ZelenskyyUa )

रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को में ड्रोन से ताबड़तोड़ अटैक किए. यूक्रेन ने रूस पर 1 हजार से ज्याजा ड्रोन दागे, जिसमें ऑयल रिफाइनरी को बड़ा नुकसान हुआ. हमले के बाद इसमें आग लग गई. पूरा इलाका धमाकों की आवाज से गूंज उठा. तस्वीरों में आग की लपटें और धुएं के गुबार को साफ देखा जा सकता है.

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शेयर की वीडियो

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इन हमलों का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी करते हुए खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा- ”कल रात मॉस्को इलाके में हमारे लंबी दूरी के हमलों का बहुत बड़ा असर हुआ. रूस के तेल उद्योग के एक अहम ठिकाने और हमलावर के लॉजिस्टिक्स सेंटर पर हमला किया गया. ये वो ठिकाने हैं, जिनसे रूस की युद्ध मशीन को अरबों डॉलर की मदद मिलती है. इन हमलों में FP-1, RZ-100, MICH-2000 जैसे सिस्टम का इस्तेमाल किया गया.” उन्होंने आगे लिखा- ”मैं अपने योद्धाओं का उनके सटीक हमलों के लिए शुक्रिया अदा करता हूं. यूक्रेन की सुरक्षा सेवा, साथ ही अनमैन्ड सिस्टम फोर्सेज, स्पेशल ऑपरेशन्स फोर्सेज, यूक्रेन की डिफेंस इंटेलिजेंस और फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विस. वोरोनिश इलाके में भी एक ठिकाने पर प्रतिबंध लगाए गए.”

‘युद्ध खत्म करे मॉस्को’

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- ”मॉस्को को अपना क्रूर युद्ध खत्म करना चाहिए और दूसरे इलाकों की कीमत पर एयर डिफेंस की कई परतें बनाने के बजाय शांति का रास्ता चुनना चाहिए. तनाव कम करने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं, खासकर ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के मामले में. बस राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है. मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जो यूक्रेन की लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता को मजबूत कर रहे हैं. मैं उन सभी का आभारी हूं, जो हमारे लंबी दूरी के हमलों के साथ-साथ प्रतिबंधों के जरिए भी जवाब दे रहे हैं.”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola