Woman Punched Crocodile To Save Her Twin : अपनों को बचाने के लिए इंसान किसी भी हद से गुजर जाता है। इस बात को साबित करती है यूनाइटेड किंगडम (यूके) की एक महिला की कहानी जिसने अपनी जुड़वा बहन को बचाने के लिए मगरमच्छ से दो-दो हाथ कर लिए थे। बहन को बचाने के लिए मगरमच्छ के मुंह पर मुक्का मारने वाली इस महिला को किंग चार्ल्स उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित करने वाले हैं। इस रिपोर्ट में जानिए इसी महिला के बारे में और ऐसा क्या हुआ था कि उसे मगरमच्छ को पंच मारना पड़ा।
मगरमच्छ को घूंसा जड़ बहन को बचाया
इन जुड़वा बहनों की पहचान मेलिसा और जॉर्जिया लॉरी के रूप में हुई है। जून 2021 में दोनों मेक्सिको गई हुई थीं। इस दौरान एक मगरमच्छ ने जॉर्जिया पर हमला कर दिया था। जॉर्जिया को बचाने के लिए मेलिसा ने मगरमच्छ के मुंह पर घूंसा जड़ दिया था और बहन की जान बचा ली थी। मेलिसा को इस बहादुरी के लिए अब किंग चार्ल्स के गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसे लेकर मेलिसा ने खुशी के साथ हैरानी भी जताई है। उन्होंने कहा कि मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मुझे यह मेडल दिया जाएगा। मैं बहुत खुश हूं।
तैरते वक्त किया था मगरमच्छ ने हमला
जब यह घटना हुई थी तब दोनों की उम्र 28 साल थी। दोनों एक लगून में तैर रही थीं जब मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार मगरमच्छ ने मेलिसा को पानी के अंदर खींच लिया था। मेलिसा ने अपनी बहन को नाव तक ले जाने की कोशिश की लेकिन इस बीच मगरमच्छ ने फिर से हमला कर दिया। इस पर मेलिसा ने उसके मुंह पर एक बाद एक कई मुक्के जड़े और किसी तरह मेलिसा को नाव तक ले जा पाई। मेलिसा को पहले मेडिकल कोमा में रखना पड़ा था लेकिन बाद में उसकी तबीयत पूरी तरह से ठीक हो गई है।
ये भी पढ़ें: आज भी अनसुलझी हैं दूसरे विश्व युद्ध की 5 अनोखी Mysteries
ये भी पढ़ें: खतरनाक सौर तूफान के बाद आने वाला है Radiation Storm
ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे खतरनाक पदार्थ, देखने से ही हो सकती है मौत
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
4 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
5 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
6 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
7 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
7 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
11 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
14 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
17 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
17 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines