UK Supermarket Cyber Attack: जैसे-जैसे दुनियाभर में साइबर क्राइम बढ़ रहा है, वैसे-वैसे चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। आलम ये है कि अब तो बुनियादी चीजें भी साइबर क्राइम की वजह से लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। क्या आपने सुना है कि किसी साइबर अटैक से सुपरमार्केट में आलू-प्याज-टमाटर जैसी जरूरी चीजें गायब हो जाएं। जी हां, यूके के सुपरमार्केट में कुछ ऐसा ही हुआ है।
सप्लाई-चेन पर हुआ असर
दरअसल, ब्रिटेन के सुपरमार्केट मॉरिसन्स और सेन्सबरी को सिस्टम प्रोवाइड करने वाली सप्लाई चेन सॉफ्टवेयर फर्म ब्लू योंडर पर ये साइबर अटैक हुआ। जिसके बाद उनके सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। इससे बुनियादी चीजों की सप्लाई-चेन प्रभावित हुई। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, आलम ये है कि सुपरमार्केट में सब्जियों, डेयरी प्रोडक्ट और जरूरी चीजों की क्रेट खाली दिखाई दे रही हैं।
नहीं मिल पाईं सब्जियां
मॉरिसन्स का कहना है कि डिब्बाबंद और ड्राय प्रोडक्ट्स की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि सुपरमार्केट में स्टॉक की कमी है। एक ने पोस्ट कर लिखा- आज ब्लैकपूल स्टोर की ज्यादातर अलमारियां खाली क्यों हैं!” एक ने लिखा- वेडनसबरी स्टोर पर शेल्फ आधे खाली थे, जैसे कि बैंक की छुट्टी के बाद होता है! तीसरे व्यक्ति ने लिखा- बुनियादी चीजें भी नहीं मिल पा रहीं। आज ब्रोकली, नींबू, मिर्च और प्याज नहीं मिल पाए।
ये भी पढ़ें: ब्राजील में बाढ़, घातक महामारी… डरा रहीं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, नए साल में छिड़ेगी भीषण जंग!
ब्लू योंडर ने जारी किया बयान
इस साइबर अटैक पर मॉरिसन्स के प्रवक्ता ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा- “हम वर्तमान में अपने बैकअप सिस्टम पर काम कर रहे हैं। हम देशभर में अपने ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।” दूसरी ओर, ब्लू योंडर का कहना है कि रैनसमवेयर की वजह से ऐसा हुआ। ब्लू योंडर इस घटना की जांच करने के लिए बाहरी साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के साथ काम कर रही है। साथ ही फोरेंसिक प्रोटोकॉल लागू किया गया है। खास बात यह है कि ये साइबर अटैक थैंक्सगिविंग डे से कुछ ही दिन पहले हुआ है। जो अमेरिका में एक बड़ा हॉलीडे है। साथ ही ग्रोसरी और रिटेलर्स के लिए महत्वपूर्ण समय है। ऐसे में सुपरमार्केट की चिंता बढ़ी हुई है।
ये भी पढ़ें: श्री चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर क्यों मचा बवाल? 5 पॉइंट में जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
ईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
11 mins agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 hr agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
14 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
16 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
17 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
20 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
22 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
22 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines