World Latest News: इंग्लैंड की राजधानी लंदन के ईस्ट इलाके के नजदीक पड़ते शहर स्ट्रैटफोर्ड में हिंसक मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात बदमाश ने व्यक्ति पर पेचकस से हमला कर दिया। आरोपी ने व्यक्ति के सिर, पीठ और पेट पर 19 बार वार किए। 30 साल के व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उसका कई सप्ताह तक इलाज चला है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। ये भी पता नहीं लग सका है कि उसने हमला क्यों किया? इलाके की मेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे आरोपी के बारे में जानकारी लगने पर तुरंत सूचित करें।
यह भी पढ़ें:ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है प्रदूषण! जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
बताया जा रहा है कि ये हमला शहर के एलिस वे इलाके में गर्मियों के मौसम में रात को लगभग 9 बजकर 10 मिनट पर हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को हमले की जानकारी दी थी। अभी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं, आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार CID के डिटेक्टिव सार्जेंट साइमन व्हीलर ने बताया कि वे लोग पीड़ित के संपर्क में हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित को न्याय दिलवाएंगे। पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देने के लिए 101 पर कॉल करने की सलाह दी है। वहीं, 0800-555-111 हेल्पलाइन पर भी जानकारी मांगी है। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
डांस क्लास में हुई थी 3 बच्चियों की हत्या
इसी साल अगस्त माह में साउथ पोर्ट में 3 बच्चियों की हत्या का मामला सामने आया था। ये बच्चियां डांस क्लास में थीं। एक कट्टरपंथी ने बच्चियों पर हमला किया था। जिसके बाद ब्रिटेन में जोरदार प्रदर्शन हुए थे। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया था। लेकिन उत्तरी आयरलैंड आदि इलाकों में हिंसा भड़क उठी थी। पुलिस ने लगभग 87 लोगों को आगजनी के मामलों में अरेस्ट किया था। प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की गई थी। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन सरकार ने दिया था। पुलिस के अनुसार हत्यारा मूल रूप से यूके का ही रहने वाला था। कई रिपोर्ट में उसके ईसाई होने का दावा किया गया था।
यह भी पढ़ें:पहले रेप किया, फिर पीट-पीटकर मार डाला; 45 साल बाद कैसे सुलझी US की इस महिला की मर्डर मिस्ट्री?
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 hr agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
3 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
7 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
9 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
11 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
11 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
15 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
15 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
16 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines