Rishi Sunak: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की सास सुधा मूर्ति बोलीं- मेरी बेटी की वजह से पीएम बने ऋषि सुनक

Rishi Sunak, Sudha Murty, Akshata Murty, youngest UK PM, Narayana Murthy

Rishi Sunak: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति ने कहा कि उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ने अपने पति ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बनाया है। ऋषि सुनक के सत्ता में तेजी से बढ़ने को लेकर उनकी सास ने दावा किया कि ये उनकी बेटी ही थी, जिसने ऋषि का पीएम बनना संभव बनाया।

विज्ञापन

उनकी सास सुधा मूर्ति ने ऑनलाइन वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया है कि उनकी बेटी की वजह से ऋषि सुनक ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। वीडियो में सुधा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि  मैंने अपने पति को बिजनेसमैन बनाया। मेरी बेटी ने अपने पति को यूके का प्रधानमंत्री बनाया।

विज्ञापन

सुधा मूर्ति ने एक बयान में कहा कि देखिए कैसे एक पत्नी पति को बदल सकती है। मैंने अपने पति को बिजनेसमैन बनाया और मेरी बेटी ने अपने पति को प्रधानमंत्री बनाया। बता दें कि ऋषि सुनक ने 2009 में अक्षता मूर्ति से शादी की थी। अक्षता मूर्ति के पिता नारायण मूर्ति भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं और इंफोसिस टेक कंपनी के संस्थापक हैं।

विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः Poonch Terror Attack: पाकिस्तान को एक और ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का डर, पूर्व डिप्लोमेट अब्दुल बासित ने दिया बड़ा बयान

सुनक 42 साल की उम्र में आधुनिक इतिहास में यूके के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ सांसद भी हैं। पीएम सुनक की सास वीडियो में ये भी बोलतीं हैं कि कैसे उनकी बेटी ने प्रधानमंत्री के जीवन को अन्य तरीकों से प्रभावित किया है, विशेष रूप से उनके आहार को। वे कहती हैं कि मूर्ति परिवार लंबे समय से हर गुरुवार को उपवास रखने की परंपरा का पालन करता आया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ