---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдХреНрдпрд╛ рд╣реИ рдкреЗрдирд╛рдЗрд▓ рдХреИрдВрд╕рд░? рдЬрд┐рд╕рдХреА рд╡рдЬрд╣ рд╕реЗ рдХрд╛рдЯрдирд╛ рдкрдбрд╝рд╛ рдЗрд╕ рд╢рдЦреНрд╕ рдХрд╛ рдкреНрд░рд╛рдЗрд╡реЗрдЯ рдкрд╛рд░реНрдЯ; рдЦрддрд░рдирд╛рдХ рд╣реИрдВ рд▓рдХреНрд╖рдг

UK News in Hindi: рдкрд╢реНрдЪрд┐рдореА рджреЗрд╢реЛрдВ рдореЗрдВ рдПрдХ рдмреАрдорд╛рд░реА рдХреЗ рдХрд╛рд░рдг рд▓реЛрдЧреЛрдВ рдХреЛ рдХрд╛рдлреА рдкрд░реЗрд╢рд╛рдиреА рдХрд╛ рд╕рд╛рдордирд╛ рдХрд░рдирд╛ рдкрдбрд╝ рд░рд╣рд╛ рд╣реИред рдкреБрд░реБрд╖реЛрдВ рдореЗрдВ рдЗрд╕ рдмреАрдорд╛рд░реА рдХреЗ рд╣рд░ рд╕рд╛рд▓ рдХрд╛рдлреА рдорд╛рдорд▓реЗ рд╕рд╛рдордиреЗ рдЖ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдЬрд┐рд╕рдХреЛ рджреЗрдЦрддреЗ рд╣реБрдП рдбреЙрдХреНрдЯрд░реЛрдВ рдиреЗ рднреА рдЪрд┐рдВрддрд╛ рдЬрд╛рд╣рд┐рд░ рдХреА рд╣реИред рдЖрдЦрд┐рд░ рдпреЗ рдмреАрдорд╛рд░реА рдХреНрдпрд╛ рд╣реИ рдФрд░ рдЗрд╕рдХреЗ рд▓рдХреНрд╖рдг рдХреИрд╕реЗ рд╣реЛрддреЗ рд╣реИрдВ? рд╡рд┐рд╕реНрддрд╛рд░ рд╕реЗ рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

UK News: यूके में कैंसर के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पेनाइल कैंसर के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इस दुर्लभ बीमारी के 760 मामले हर साल सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 2035 से 2040 तक मामले 1100 तक हर साल बढ़ सकते हैं। 55 साल के एक शख्स ने अपने अनुभव शेयर किए हैं। व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट इस कैंसर के कारण काटना पड़ा है। ये शख्स वॉल्वरहैम्प्टन के रहने वाले शॉन इवांस हैं। 55 साल के शख्स ने बताया कि शुरू में उनको लगा कि प्राइवेट पार्ट पर चोट लग गई है। लेकिन नहाते समय उन्होंने खून देखा। प्राइवेट पार्ट के निचले हिस्से पर धब्बा बन चुका था। उनका पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण इलाज चल रहा था। जिसके बाद उन्होंने अपने डॉक्टर को इस बीमारी के बारे में बताया। उन्होंने एक विशेषज्ञ के पास इलाज के लिए भेजा।

उनको बायोप्सी करवाने की जरूरत थी। लेकिन यह दिल का दौरा पड़ने की बीमारी के बाद संभव नहीं था। क्योंकि डॉक्टर उनको खून पतला करने की दवा दे रहे थे। वे इतने लाचार हो गए कि चलना तक दूभर हो गया। शॉन इवांस को चेकअप के बाद दिसंबर 2022 में डॉक्टरों ने कहा कि प्राइवेट पार्ट को वहां से हटाना होगा। क्रिसमस से दो दिन पहले उनकी सर्जरी की गई।

---विज्ञापन---

5 साल बाद करवा सकते हैं प्रत्यारोपण

इवांस बताते हैं कि इस बीमारी के बाद डॉक्टर प्राइवेट पार्ट को दोबारा प्रत्यारोपित कर सकते हैं। लेकिन कम से कम 5 साल का वेट करना होता है। अगर कैंसर की दोबारा आशंका न हो तो प्रत्यारोपण हो सकता है। इवांस पुलिस विभाग में काम कर चुके हैं। कुछ लोग इसको लेकर तनाव में आ सकते हैं। क्योंकि ऐसी सर्जरी से मर्दानगी को लेकर सोच विचार पैदा हो सकता है। लेकिन इवांस के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं है। वे कहते हैं कि लोग उन्हें वैसे ही स्वीकार करें, जैसे हैं।

यह भी पढ़ें:विलुप्त हुए जानवरों की आवाज सुन रहे हैं वैज्ञानिक, जानें इसके पीछे क्या है मकसद?

---विज्ञापन---

इवांस बताते हैं कि इस बीमारी का पता लगने से ठीक पहले उन्होंने अपनी 86 साल की मां शीला को खो दिया था। इस बीमारी के लक्षण भी गंभीर हैं। प्राइवेट पार्ट में एकदम असामान्य वृद्धि होना या घाव होना खतरनाक है। खून आना, दाने होना, त्वचा को खींचने में दिक्कत आदि इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। सूजन भी खतरनाक है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:टीनेजर्स के साथ सेक्स करती थी शहर की मेयर! पीड़ितों की आपबीती सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:OMG: इस डॉक्टर ने कर दिया कमाल, 5 हजार KM दूर से ही निकाल दिया फेफड़े का ट्यूमर; वीडियो वायरल

First published on: Aug 03, 2024 11:17 PM

End of Article

About the Author

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola