UK MP’s Angry On PM Rishi Sunak In G-20 Declaration PM Modi: जी-20 सम्मेलन में भाग लेने भारत आए ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक को अब अपने ही देश में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाउस ऑफ काॅमस के सांसद उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। सांसदों ने कहा कि ब्रिटेन के पीएम जी-20 घोषणा पत्र में रूस के खिलाफ सख्त शब्दों को शामिल क्याें नहीं करा पाए। इतना ही नहीं यूके को ऐतिहासिक आर्थिक समझौते से बाहर रखा गया। इसके अलावा सांसदों ने पूछा कि क्या ब्रिटिश पीएम अपने समकक्ष भारतीय पीएम से स्काॅटिश सिख जगतार सिंह की रिहाई को सुनिश्चित करा पाए। इसके साथ ही भारत के रूसी तेल खरीद से जुड़े सवाल भी नहीं उठाने पर सवाल खड़े किए गए।
विदेशी मामलों की गलत समझ
विपक्षी सांसदों को ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह जी-7 या जी-1 नहीं है इसलिए यह हम पर निर्भर नहीं करता है कि वह केवल वहीं लिखे जो हम सुनना चाहते हैं या हमें पंसद हो। उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन पर हमारी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है। सुनक ने कहा कि जी-20 एक बड़ा समुह है जहां कई देश शामिल है जो वैश्विक समस्याओं पर अलग-अलग राय रखते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी की ऐसी समझ है तो फिर मैं मानता हूं उसे विदेशी मामलों की गलत समझ है। वहीं कंजर्वेटिव सांसद रहमान चिश्ती ने कहा कि भारत उन 44 गुटनिरपेक्ष देशों में से एक है जो रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का समर्थन नहीं कर रहा है।
मोदी ने रूस की निंदा क्याें नहीं की?
उन्होंने कहा कि भारत रूस से तेल लेता है और फिर उसे रिफाइन कर यूरोप में बेच देता है। इस पर सुनक ने कहा कि हम सभी देशों से रूस पर प्रतिबंध लगाने और दूसरों के नेतृत्व का पालन कराने का आग्रह करते हैं। हर देश अपने तरीके से इस पर विचार करता है। सुनक ने कहा कि उन्होंने स्काॅटिश सिख की रिहाई का मामला मोदी के सामने उठाया था। वहीं लेबर सांसद बैरी शेरमन ने पूछा कि क्या सुनक ने मोदी से यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस की निंदा क्यों नहीं की? भारत में ईसाइयों और मुसलमानों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया या नहीं? इस पर सुनक ने कहा कि मैंने पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
9 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
12 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
13 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
14 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines