BBC Documentary: ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री की निंदा की है। ब्रिटेन के सांसद ने बीबीसी की डॉक्टूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को अपमानजनक और कट्टर कार्य बताया है। ब्रिटिश सांसद ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री एकतरफा था और इसने गोधरा ट्रेन कांड में हिंदुओं को निशाना बनाने की अनदेखी की। सांसद ने जोर देकर कहा कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ने तत्कालीन मुख्यमंत्री (नरेंद्र मोदी) की ओर से दंगों को रोकने के लिए किए गए प्रयासों की अनदेखी की है।
ब्लैकमैन 25 जनवरी को कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार के 33 साल पूरे होने के अवसर पर हाउस ऑफ कॉमन्स में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कश्मीर में हिंदुओं के उत्पीड़न के बारे में भी बात की और उन्हें लगा कि अनुच्छेद 370 को हटाना सही काम था।
और पढ़िए –New Zealand Floods: भारी बारिश के बाद ऑकलैंड में बिगड़े हालात, एयरपोर्ट की ‘भयावह’ तस्वीरें वायरल
भारत और कश्मीरी हिंदू समुदाय के लिए अपना समर्थन दोहराया
बॉब ब्लैकमैन ने भारत और कश्मीरी हिंदू समुदाय के लिए अपना समर्थन दोहराया और याद दिलाया कि यह कश्मीर पर पाकिस्तान का आक्रमण था जिसके कारण तत्कालीन महाराजा भारत में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पहले जो विशेष नियम थे, उन्हें ब्रिटेन में कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बॉब ब्लैकमैन ने हाउस ऑफ कॉमन्स में कहा कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को केवल गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक घृणास्पद कार्य के रूप में वर्णित किया जा सकता है। जब आप इसे देखते हैं तो मैं आपको सलाह देता हूं कि इसे देखने से पहले आप खुद को शांत करने के लिए कुछ गोलियां लें।
सांसद बोले- नरेंद्र मोदी ने दंगों को कभी बढ़ावा नहीं दिया
ब्रिटेन के सांसद ने कहा कि बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत में दावा किया जाता है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र ने इन दंगों को रोकने के लिए कुछ नहीं किया और फिर मोदी को भाषण देने और स्थिति को शांत करने की कोशिश करते हुए कई क्लिप दिखाए गए हैं। ब्रिटेन के सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कभी भी दंगों को बढ़ावा देने या प्रोत्साहित करने की कोशिश नहीं की।
और पढ़िए –नेपाल: सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी पीएम रबी लामिछाने की नागरिकता को अवैध करार दिया, पद से बर्खास्त
बता दें कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पीएम मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनके गृह राज्य गुजरात में फैली सांप्रदायिक हिंसा को नियंत्रित करने में उनकी कथित भूमिका की जांच करती है। सरकार ने विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री के लिंक साझा करने वाले कई YouTube वीडियो और ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं। केंद्र सरकार के इस कदम का विपक्षी दलों ने विरोध किया है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भिड़ में घुसी कार, 10 लोग गंभीर घायल
1 hr agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ाने भरने पर लगाया था बैन
2 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
13 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
16 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
17 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
21 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
23 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
1 day agoAaj Ki Taaza Khabar: जब सरकार कमजोर हो जाती है, तो अन्याय करती है- अखिलेश यादव
1 day ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines