UK Crime: थ्रीडी प्रिंटर का इस्तेमाल कर एक आदमी ने घर पर ही हथियार बनाने शुरू कर दिए। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए 11 साल 3 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। मामला यूके के बर्टन ऑन ट्रेंट का है। आरोपी 60 साल का डायोन मैथ्यूज था। जिसे जेल भेज दिया गया है। उसे 9 मई को स्टैफोर्ड क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई गई। आरोपी 10 साल बाद आजाद होगा, क्योंकि 1 साल 3 महीने वह जेल में रह चुका है। आरोपी ने थ्रीडी प्रिंटर की मदद से घर पर ही बंदूकें बनानी शुरू कर दी थी। मैथ्यूज ने माना कि उसने घर पर प्रिंटर की मदद से एफजीसी-9 के नाम से जानी जाने वाली 4 हाइब्रिड सेमी ऑटोमैटिक राइफलें बनाई थीं। घरेलू 9 एमएम गोला बारूद रखने के मामले में भी उसे 1 साल की सजा सुनाई गई है, जो दूसरी सजा के साथ तय अवधि में ही मानी जाएगी।
आरोपी को 288 यूरो (26138 रुपये) का जुर्माना देने के भी आदेश दिए गए हैं। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग 4 मामलों में सजा सुनाई गई है। उसने पिछले साल अक्टूबर में कोर्ट के सामने बिना प्रमाण पत्रों के हथियार बनाने की बात कबूल की थी। 10 जुलाई 2022 को मामला सामने आया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आदमी बर्टन ऑन ट्रेंट में गन के साथ वेटमोर रोड पर देखा गया है। स्टैफोर्डशायर पुलिस ने तुरंत रेड कर उसे दबोच लिया था। पुलिस को तलाशी में आरोपी के पास से 2 गन मिली थीं। आरोपी 60 साल का मैथ्यूज था। जिसके बाद पुलिस ने उसके घर रेड की थी। वहां से पुलिस को दो बंदूकें, 9एमएम की 800 गोलियां मिली थीं।
आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला था गुनाह
सीआईडी साउथ के डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल जैक जोन्स ने बताया था कि आरोपी ने थ्रीडी प्रिंटर की मदद से हथियार बनाए। ये बात पुलिस के सामने कबूल की थी। हथियार बनाने के लिए सभी चीजों की खरीद ऑनलाइन की गई थी। ब्रिटेन में बिना परमिशन हथियार बनाना कानूनी जुर्म है। जिसके तहत उसको सजा दी गई है। इंग्लैंड में पिछले कई दिनों में इस तरह के हथियारों की भारी बरामदगी हुई है। स्कॉटलैंड पुलिस ने 3 ऐसे लोगों को अरेस्ट किया है, जो थ्रीडी प्रिंटरों की मदद से हथियार बनाते थे। पुलिस का मानना है कि ऐसे लोग आतंकी साजिश में शामिल हो सकते हैं। जिनकी जांच हो रही है।
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
5 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
7 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
11 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
13 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
15 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
16 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
19 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
19 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
20 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines