---विज्ञापन---

AC की वजह से बीमार हो गई ये लड़की, होश उड़ा देगी नई बीमारी; आप तो नहीं करते ये गलतियां

UK News in Hindi: इस समय भारत ही नहीं, यूरोप में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है। झुलसा देने वाली गर्मी के कारण भारत में लगातार AC की डिमांड बढ़ती जा रही है। लेकिन एसी में सोने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। नहीं तो बीमार पड़ने का खतरा बढ़ सकता है। एक लड़की ने अपना अनुभव शेयर किया है।

UK News: इस समय कई देशों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। भारत के ऐसे पहाड़ी इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जहां इन दिनों भी ठंड का अहसास होता था। लगातार गर्मी के कारण यूरोप के लोग भी परेशान हैं। दुनियाभर में AC की डिमांड बढ़ गई है। लेकिन एयर कंडीशन भी सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। ब्रिटेन की एक लड़की ने अपनी आपबीती शेयर की है। जिसको एसी में सोने के कारण अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। नई बीमारी आपके भी होश उड़ा देगी।

यूके की रहने वाली हैं लियाना

मूल रूप से यूके की रहने वाली 24 साल की लड़की का नाम लियाना फोस्टर है। जो हाल में तुर्की घूमने गई थी। रात को सोते समय लियाना ने AC ऑन किया। बाद में लियाना के टॉन्सिल्स में इन्फेक्शन हो गया। जिसके कारण उनको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। लियाना बताती हैं कि यह उनके लिए बुरे सपने से कम नहीं था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : बिस्तर पर पति की ‘गंदी आदत’ से परेशान हो गई पत्नी, तलाक लेने के लिए भी तैयार!

लियाना ने बताया कि वे अपनी फैमिली के साथ अंताल्या शहर में छट्टियों का मजा ले रही थीं। तभी उनके गले में दर्द की शिकायत हुई। AC के कारण ऐसा हुआ। अगले दिन उठने पर ऐसा महसूस हो रहा था कि बेहोश हो जाएंगी। बाद में उनकी 52 वर्षीय मां ने टॉन्सिल्स पर सफेद धब्बे देखे। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको चौंकाने वाली सच्चाई बताई।

---विज्ञापन---

बॉडी का टेंपरेचर काफी ज्यादा हो गया

डॉक्टरों ने अस्पताल में 5 घंटे एडमिट रखा। बीमारी के पीछे AC को वजह बताया। बाद में उनकी स्थिति में सुधार हुआ तब वे वापस लौटीं। लियाना ने बताया कि अब वे कई दिन से एंटीबायोटिक ले रही हैं। जिसके कारण हालत धीरे-धीरे सुधर रही है। लियाना कंटेंट क्रिएटर हैं। जो गले में दर्द के बाद काफी घबरा गई थीं। वे कांप रही थीं। उनसे कुछ नहीं खाया जा रहा था। पूरा शरीर दर्द से टूट रहा था। बॉडी का टेंपरेचर काफी अधिक हो गया था। डॉक्टरों के अनुसार एसी में फंगस था। जिसके कारण वे बीमार हुईं। शुरू में वे दवा नहीं ले पाईं। डॉक्टरों ने 3 दिन उनको इंजेक्शन दिए। AC चालू करने के कारण बैक्टीरिया बॉडी के अंदर चला गया। जहां से बाकी हिस्सों में फैल गया।

यह भी पढ़ें:महिला को चढ़ी सनक! बेटी से जवान दिखने के लिए ‘फूंक’ दिए 6 करोड़ रुपये

---विज्ञापन---
First published on: Jul 31, 2024 04:08 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola