UK Crime News: यूके में खाली सड़कों पर बड़े पैमाने पर भांग उगाई जा रही है। पुलिस ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि संगठित अपराधियों का एक समूह कमाई के लिए बड़े पैमाने पर भांग का उत्पादन कर रहा है। जिसके लिए खाली सड़कों, दुकानों और पबों का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस ने पिछले साल स्कॉटलैंड के आयर में एक खिलौनों की दुकान, पॉविस में एक पूर्व बैंक और दर्जनों जगह रेड की थी। नेशनल पुलिस चीफ्स काउंसिल के अनुसार खाली पड़े रेस्तरां, नाइट क्लबों, बिंगो हॉल्स और कई कार्यालयों की खाली इमारतों का प्रयोग भांग उगाने के लिए हो रहा था।
ग्वेंट पुलिस ने जारी की है रिपोर्ट
ग्वेंट पुलिस ने न्यूपोर्ट शहर की मुख्य शॉपिंग स्ट्रीट के पूर्व डिपार्टमेंट स्टोर पर रेड की थी। जिसकी छत पर 3 हजार से अधिक भांग के पौधे उगाए गए मिले थे। इस भांग की अनुमानित कीमत लगभग दो मिलियन पाउंड (21,37,24,258 रुपये) थी। पुलिस ने कई दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अगर अपराधियों को दुकान भांग उगाने के लिए दी तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय प्रमुख चीफ कांस्टेबल रिचर्ड लुईस के अनुसार अपराधियों ने सोचा था कि पुलिस का ध्यान इन पौधों पर नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें:इजराइल की जेलों में फिलिस्तीनी कैदियों से जुल्म, महिला सैनिक करती थीं रेप!
कई दुकानों को पुलिस ने सीज भी किया है। अपराधियों ने सोचा था कि शाम के समय सड़कों पर आवाजाही न के बराबर होती है। जिसका फायदा उठाने की फिराक में बदमाश थे। लेकिन पुलिस को इनके इरादों का पता लग गया। आवासीय संपत्तियों पर भांग उगाने के मामलों में पुलिस ने 1 हजार गिरफ्तारियां की हैं। वहीं, 1 हजार से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। न्यूपोर्ट शहर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। 2019 में बंद हो चुके एक डिपार्टमेंट स्टोर की कई मंजिलों पर भांग उगाई गई थी। पुलिस को काफी समय तक जांच के बाद पता लगा कि इसके पीछे क्या मंशा थी?
हर 6 में से 1 दुकान यहां खाली
इस भांग को संगठित अपराधी समूह यूके के बारों में सप्लाई करते हैं। सार्जेंट डैन वाइज ने बताया कि खुदरा साइटों को निशाना बनाने वाले गिरोह के बारे में अभी जांच चल रही है। कोविड काल के बाद कई दुकानें बंद हो चुकी हैं। जिसके बाद ये गिरोह सक्रिय हुआ। वेल्श रिटेल कंसोर्टियम की रिपोर्ट के मुताबिक यहां 6 में से 1 दुकान खाली पड़ी हुई है। पुलिस ने न्यूपोर्ट सिटी काउंसिल से मिलकर रिपोर्ट तैयार की है। खाली पड़ी कई दुकानों के शीशे के ऊपर अपराधियों ने टेप भी लगाई हुई थी। ताकि लोगों को अंदर का नजारा न दिख सके। पुलिस ने कहा कि मानव तस्करी और नशा रोकने के लिए उनकी टीमें लगातार काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:9 साल की बेटियां बनेंगी दुल्हन! इस मुस्लिम देश ने आखिर क्यों बना डाला नया कानून?
यह भी पढ़ें:‘भारत के दलाल…’, भीड़ ने पीट-पीटकर की युवकों की हत्या; ब्रिज से लटका दिए शव…जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
6 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
11 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
18 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
18 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
20 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
20 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
21 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
22 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines