लंदन: विदेश में हो रही पंजाबियों की लगातार मौतों के बीच एक बुरी खबर लंदन से भी आई है। यहां चार बदमाशों ने चाकू मारकर पंजाब मूल के एक नाबालिग सिख लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 17 साल के ब्रिटिश सिख सिमरजीत सिंह नंगपाल के रूप में हुई है, वहीं ने शुक्रवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक 71 साल का बुजुर्ग भी बताया जा रहा है।
बुधवार को हाउंस्लो इलाके में अंजाम दी गई वारदात
वारदात बीते बुधवार को दक्षिण-पश्चिम लंदन के हाउंस्लो इलाके में हुई थी। स्पेशलिस्ट क्राइम यूनिट के जासूसों ने कहा कि वो सिमरजीत (17) की मौत से जुड़ी घटनाओं को इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने समुदाय को आश्वासन दिया है कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। डिटेक्टिव इंस्पेक्टर मार्टिन थोरपे ने कहा कि सिमरजीत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए चारों लोगों से कड़ी पूछताछ की जाएगी, क्योंकि उनके परिजनों ने सरकार से न्याय की मांग की है। पुलिस ने हत्या के संदेह में 21, 27, 31 और 71 साल के चार लोगों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ अभी जारी है। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाकर पुलिस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी।
यह भी पढ़ें: एक ही घूंसे में तोड़ी 82 साल के फौजी की खोपड़ी, बोला-जान का खतरा था मुझे; CCTV ने खोला राज
अस्पताल में जाकर तोड़ा नंगपाल ने दम
उन्होंने बताया कि झगड़े की रिपोर्ट के बाद पुलिस को बुर्केट क्लोज़ हाउंस्लो में बुलाया गया। पुलिस लंदन एम्बुलेंस सेवा के साथ घटनास्थल पर मौजूद रही। जब वह मौके पर पहुंचे तो नंगपाल को गंभीर रूप से घायल पाया। इसके बाद आपातकालीन सेवाओं ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पश्चिम लंदन में सीआईडी के प्रमुख जासूस अधीक्षक फिगो फोरोज़न ने कहा कि पीड़ित परिवार को विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं सिमरजीत के परिवार के साथ हैं।
यह भी पढ़ें: प्यार-धोखा और मर्डर? नहर के किनारे रनिंग कर रही महिला टीचर की हत्या, गले पर 11 बार वार, हत्यारे को उम्रकैद
संबंधित खबरें
इजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
1 hr agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
5 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
6 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
9 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
9 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
13 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
13 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
14 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
14 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines