इजरायली प्रधानमंत्री ने रविवार को 3 देशों कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन द्वारा फिलिस्तीन को मान्यता देने के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने मजबूती के साथ कहा है कि जल्द ही दुनिया हमारी इस बात को सुनेगी और हमास को अपने राज्य के विस्तार को रोकना होगा. नेतन्याहू का कहना है कि ऐसा करके सिर्फ आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है. यह इजरायल के अस्तित्व के लिए भी खतरा है.
ट्रंप से मुलाकात के बाद आ सकती है प्रतिक्रिया
इजरायली पीएम ने अपनी साप्ताहिक बैठक में वार्ता करते हुए कहा कि उन देशों के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति है. वे उसकी निंदा करते हैं और जल्द फिलिस्तीनी राज्यों की स्थापना के प्रयासों को खारिज करेंगे. हालांकि, उन्होंने इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
ये भी पढ़ें-H-1B वीजा फीस पर नया अपडेट, ट्रंप सरकार ने वेबसाइट पर अपलोड किया ऑफिशियल मैन्युअल
माना जा रहा है कि ट्रंप से मुलाकात के बाद नेतन्याहू कोई फैसला ले सकते हैं. उन्होंने अपनी किसी योजना के बारे में भी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है. उनका कहना है कि दुनिया आने वाले दिनों में इस मामले पर विचार करेगी और हमारी बात सुनेगी. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक वीडियो संदेश में अगले हफ्ते ट्रंप से मुलाकात की बात कही है. इस बैठक के बाद इजरायली पीएम की प्रतिक्रिया आ सकती है.
चुप नहीं बैठेगा इजरायल
भले ही इजरायल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई हो मगर वे जॉर्डन नदी के पश्चिमी भाग में राज्य नहीं बनने देंगे. नेतन्याहू ने कहा है कि इस फैसले पर इजरायल की प्रतिक्रिया होगी, लेकिन यह प्रतिक्रिया किस तरह की होगी, वह बाद में बताएंगे. इजरायल के विदेश मंत्री ने भी इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह फैसला जिहादी हमास के लिए इनाम होगा, जो यूके में मुस्लिम ब्रदरहुड से संबधित लोगों को प्रोत्साहित करेगा.
ये भी पढ़ें-फिर नाटो क्षेत्र में घुसे रूसी विमान, बाल्टिक सागर में जर्मनी ने उतारे फाइटर जेट
संबंधित खबरें
Plane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
1 hr agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
2 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
4 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने स्मित मच्छार के परिजनों से की बात, बोले- कैप्टन को हरसंभव मदद दिलाएंगे
4 hrs agoपाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, कुनार और हेलमंद में गिराए बम; अब तक 22 की मौत
4 hrs agoअफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता
5 hrs ago'बहादुर, अनुभवी, सच्चा हीरो', PM मोदी ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ, डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू भी हुए मुरीद
7 hrs agoसैटेलाइट तस्वीरों में दिखी गाजा की तबाही, जहां नजर आते थे आलीशान घर; वहां अब सिर्फ मलबा और वीरान सड़कें
18 hrs agoकॉकपिट में भिड़े पायलट? तेल अवीव जा रही फ्लाइट की क्यों करानी पड़ी सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines