Security Guards Physical Relations With Priosners: शारीरिक संबंध, अश्लील तस्वीरें, नाजायज बच्चे, अश्लील वीडियो कॉल्स, चैट्स…ये कहानी है उस जेल की, जहां तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड्स कैदियों के साथ सेक्स करती हैं। जी हां, ब्रिटेन की सबसे बड़ी जेल HMP बेरविन में सरेआम सेक्स स्कैंडल चलता है। यह जेल नॉर्थ वेल्स में है और एक प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन इस जेल का मैनेजमेंट देखती है।
इस जेल में करीब 2 हजार से ज्यादा पुरुष कैदी रखे जा सकते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस जेल में महिला सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाता है और किया जाता रहा है। अब यह तैनाती पुरुष कैदियों को ‘विशेष सुविधा’ देने के लिए की जाती है या कोई और कारण है? इसका पता आज तक नहीं चल पाया है, लेकिन इस जेल में चल रहे सेक्स स्कैंडल की कहानी से पूरी दुनिया वाकिफ है।
यह भी पढ़ें:‘मोदी सुन ले…आजादी’; यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ने क्यों लगाए विरोधी नारे? वायरल हुआ वीडियो
31 महिलाएं निकाली गईं, 2 को जेल की सजा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेल में चल रहे सेक्स स्कैंडल के सामने आने बाद करीब 18 महिला कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। 2020 में स्कैंडल का खुलासा हुआ और 3 साल में मार्च 2023 तक जेल में काम करने वाली 31 महिलाएं नौकरी से निकाली गईं। एक महिला ने कैदी प्रेमी के बच्चे को जन्म दिया।
पिछले महीने 2 महिला जेलकर्मियों को बोल्टन क्राउन कोर्ट में पेश किया गया। इनके नाम 30 वर्षीय अलीशा बेट्स और 27 वर्षीय जोडी विल्क्स हैं। ड्रग तस्करी के आरोप में जेल में कैद बेट्स क्रोनशॉ पर दोनों इतनी मोहित हो गई थीं कि दोनों ने उनके साथ कई बार संबंध बनाए। बेट्स को 2 साल 8 महीने और विल्क्स को 12 महीने की सजा सुनाई गई है।
यह भी पढ़ें:‘जहरीला’ मशरूम! खाने से एक घंटे में बिगड़ी तबीयत, 15 दिन में तड़प-तड़प कर मौत
27 साल जेल में बिताने वाले शख्स के खुलासे
जेल में करीब 27 साल नौकरी करने वाले वैनेसा फ्रेक ने बताया कि इस जेल में कैदियों को पर्सनल रूम मिले हुए हैं। वे अपना फोन और लैपटॉप साथ रख सकते हैं। रोजाना कई महिलाएं कैदियों के साथ रात बिताती हैं, लेकिन कैदी किसी एक के होकर नहीं रहते। जो महिला कर्मी पसंद आती, उसकी को अपने कमरे में बुला लेते। इसके बदले महिला कर्मियों को पैसे भी दिए जाते हैं।
जेल के अंदर ही अबॉर्शन करने की व्यवस्था भी है। जेल का मैनेजमेंट देखने वाले भी स्कैंडल से वाकिफ हैं, लेकिन कैदियों द्वारा उन्हें पैसे दिए जाते हैं तो उनका मुंह बंद रहता है। कभी-कभार पुलिस कार्रवाई हो जाती है या एक्शन लेते हुए मैनेजमेंट द्वारा महिला कर्मियों को निकाल दिया जाता है, लेकिन स्कैंडल कोई बंद नहीं करवा पाया।
यह भी पढ़ें:नौकरियों के लिए नया खतरा! दिमाग पढ़ने वाली मशीन, जानें क्या है Elon Musk का फ्यूचर प्रोजेक्ट?
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
2 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
3 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
3 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
4 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
7 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
9 hrs agoLIVE: जयपुर एयरपोर्ट पर सर्दियों में रोजाना संचालित होंगी 152 उड़ानें
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines