---विज्ञापन---

दुनिया

शारीरिक संबंध, अश्लील तस्वीरें और…एक जेल, जहां कैदियों से संबंध बनातीं खूबसूरत सिक्योरिटी गार्ड

UK Britain Largest Central Jail Scandal: ब्रिटेन की सबसे बड़ी जेल में महिला सिक्योरिटी गार्ड और कैदियों का सेक्स स्कैंडल एक बार फिर सुर्खियों में है। क्योंकि 2 महिला कर्मियों को कोर्ट ने जेल की सजा सुनाई है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है और क्यों सुर्खियोंं मे है?

Security Guards Physical Relations With Priosners: शारीरिक संबंध, अश्लील तस्वीरें, नाजायज बच्चे, अश्लील वीडियो कॉल्स, चैट्स…ये कहानी है उस जेल की, जहां तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड्स कैदियों के साथ सेक्स करती हैं। जी हां, ब्रिटेन की सबसे बड़ी जेल HMP बेरविन में सरेआम सेक्स स्कैंडल चलता है। यह जेल नॉर्थ वेल्स में है और एक प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन इस जेल का मैनेजमेंट देखती है।

इस जेल में करीब 2 हजार से ज्यादा पुरुष कैदी रखे जा सकते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस जेल में महिला सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाता है और किया जाता रहा है। अब यह तैनाती पुरुष कैदियों को ‘विशेष सुविधा’ देने के लिए की जाती है या कोई और कारण है? इसका पता आज तक नहीं चल पाया है, लेकिन इस जेल में चल रहे सेक्स स्कैंडल की कहानी से पूरी दुनिया वाकिफ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘मोदी सुन ले…आजादी’; यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ने क्यों लगाए विरोधी नारे? वायरल हुआ वीडियो

31 महिलाएं निकाली गईं, 2 को जेल की सजा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेल में चल रहे सेक्स स्कैंडल के सामने आने बाद करीब 18 महिला कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। 2020 में स्कैंडल का खुलासा हुआ और 3 साल में मार्च 2023 तक जेल में काम करने वाली 31 महिलाएं नौकरी से निकाली गईं। एक महिला ने कैदी प्रेमी के बच्चे को जन्म दिया।

---विज्ञापन---

पिछले महीने 2 महिला जेलकर्मियों को बोल्टन क्राउन कोर्ट में पेश किया गया। इनके नाम 30 वर्षीय अलीशा बेट्स और 27 वर्षीय जोडी विल्क्स हैं। ड्रग तस्करी के आरोप में जेल में कैद बेट्स क्रोनशॉ पर दोनों इतनी मोहित हो गई थीं कि दोनों ने उनके साथ कई बार संबंध बनाए। बेट्स को 2 साल 8 महीने और विल्क्स को 12 महीने की सजा सुनाई गई है।

यह भी पढ़ें:‘जहरीला’ मशरूम! खाने से एक घंटे में बिगड़ी तबीयत, 15 दिन में तड़प-तड़प कर मौत

---विज्ञापन---

27 साल जेल में बिताने वाले शख्स के खुलासे

जेल में करीब 27 साल नौकरी करने वाले वैनेसा फ्रेक ने बताया कि इस जेल में कैदियों को पर्सनल रूम मिले हुए हैं। वे अपना फोन और लैपटॉप साथ रख सकते हैं। रोजाना कई महिलाएं कैदियों के साथ रात बिताती हैं, लेकिन कैदी किसी एक के होकर नहीं रहते। जो महिला कर्मी पसंद आती, उसकी को अपने कमरे में बुला लेते। इसके बदले महिला कर्मियों को पैसे भी दिए जाते हैं।

जेल के अंदर ही अबॉर्शन करने की व्यवस्था भी है। जेल का मैनेजमेंट देखने वाले भी स्कैंडल से वाकिफ हैं, लेकिन कैदियों द्वारा उन्हें पैसे दिए जाते हैं तो उनका मुंह बंद रहता है। कभी-कभार पुलिस कार्रवाई हो जाती है या एक्शन लेते हुए मैनेजमेंट द्वारा महिला कर्मियों को निकाल दिया जाता है, लेकिन स्कैंडल कोई बंद नहीं करवा पाया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:नौकरियों के लिए नया खतरा! दिमाग पढ़ने वाली मशीन, जानें क्या है Elon Musk का फ्यूचर प्रोजेक्ट?

First published on: Apr 23, 2024 12:04 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola